
यूट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियोज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले भुवन बाम अब फिर चर्चा में आ गए हैं। भुवन बाम इन दिनों अपनी हिट सीरीज ‘ढिंढोरा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका दूसरा सीजन जल्दी ही दर्शकों के बीच दस्त देने वाला है। इस सीरीज का पहला सीजन यूट्यूब पर आया था, जिसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल चुके हैं। मगर ‘ढिंढोरा सीजन 2’ यूट्यूब की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। यानी दर्शक इस सुपरहिट सीरीज का दूसरा सीजन यूट्यूब पर नहीं देख सकेंगे। ‘ढिंढोरा’ के पहले सीजन ने यूट्यूब पर खूब व्यूज बटोरे थे और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, जिसके चलते अब दर्शकों के बीच इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
नेटफ्लिक्स पहुंची ढिंढोरा
कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स ने अपने आने वाले शोज और फिल्मों का ऐलान किया था। इसी में ‘ढिंढोरा 2’ का भी नाम था। नेटफ्लिक्स का ये पोस्ट देखने के बाद भुवन बाम के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई ने इसकी रिलीज डेट को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो कई ने भुवन बाम के यूट्यूब से नेटफ्लिक्स तक के सफर की तारीफ की। पहले सीजन की सफलता के बाद अब दर्शक सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले सीजन को मिले ताबड़तोड़ व्यूज
सीरीज का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था। इस यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब इस हिट सीरीज का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, जिससे भुवन बाम की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, अब तक सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर जरूर जारी किया जा चुका है, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। भुवन बाम ने मजेदार अंदाज में अपने फैंस को सीजन 2 के लिए तैयार रहने को कहा था।
भुवन बाम के बारे में
भुवन बाम की बात करें तो उनका पूरा नाम भुवन अवनींद्र शंकर बाम और वह भारत के सबसे लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं। भुवन बाम का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। भुवन बाम कभी सिंगर और म्यूजिशियन बनना चाहते थे, लेकिन फिर 2015 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ‘बीबी की वाइन्स’ शुरू किया और अपने वीडियो कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
ये भी पढ़ेंः एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में ‘राम-कुंभकरण’ के बीच होगा महायुद्ध, 30 मिनट लंबा होगा वॉर सीन, लेखक ने दी जानकारी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
