
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज होते ही खूब तारीफें बटोरने में सफल रही। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को अच्छा रिव्यू दिया और लोगों ने भी खूब तारीफें की थीं। लेकिन तारीफों के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मैं वापस आऊंगा फिल्म महज 6.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन ही भारत से कर पाई है।
पहले दिन ही कमजोर शुरुआत
वेदांग रैना, शारवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन 1.85 करोड़, तीसरे दिन 2.50 करोड़ और चौथे दिन 1.25 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया है। अब तक फिल्म का भारत में कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपयों तक पहुंच पाया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8 करोड़ रुपयों तक बताया जा रहा है। फिल्म की खूब तारीफें भी हुई हैं और क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है। हालांकि तारीफों के बाद भी फिल्म ने कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है। अब देखना होगा कि क्या ओटीटी पर रिलीज के बाद इस फिल्म की किस्मत पलट पाती है या नहीं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी भारत-पाक बंटवारे पर बनी है जिसमें एक मुल्क को रातों-रात बांट दिया गया। जिसके बाद लाखों लोग बेघर हो गए और पूरे मुल्क में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को रातों-रात अपना घर छोड़कर जाना पड़ा और ऐसी कई घटनाएं हुईं जिनका असर ताउम्र परिवारों और लोगों पर देखने को मिलता रहा है। कहानी 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सरगोधा शहर की यादें रखता है, जिसे उसने भारत के विभाजन के समय वहां से चले जाने पर छोड़ दिया था। जैसे ही डिमेंशिया उनके अतीत की यादों को फीका कर देता है और वास्तविकता में विलीन हो जाता है। उनका पोता निरवैर (दिलजीत दोसांझ) उस दर्द की खोज करना शुरू कर देता है जो उन्हें जीवन भर पीड़ा देता रहा है। फिल्म दर्शकों को युवा ईशर (वेदांग रैना) किन्नू की यादों के जरिए से समय में वापस ले जाती है, जो विभाजन, स्वतंत्रता और उनकी दुनिया के अंत की पृष्ठभूमि में अफसाना (शारवरी) से प्यार करने लगता है।
ये भी पढ़ें-पहला पार्ट सुपरहिट, दूसरे ने रचा इतिहास, अब गदर के तीसरे पार्ट के लिए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कसी कमर
शुरू हुई बिग बॉस-20 की हलचल, कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे शो के मेकर्स, सितंबर में हो सकता है आगाज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
