
2007 में आमिर खान की एक फिल्म रिलीज हुई ‘तारे जमीन पर’, जो इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ आमिर ने इसका निर्देशन भी किया था और इसने बड़ों के साथ-साथ बच्चों के दिलों में भी खास जगह बनाई। आमिर खान के अलावा इस फिल्म में टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए थे और दर्शील सफारी ने ईशान अवस्थी की भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ‘तारे जमीन पर’ में एक और चाइल्ड एक्टर नजर आया था, जिनका नाम सचेत इंजीनियर है। सचेत ने फिल्म में ईशान के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी, जो अब बड़े पर्दे से दूर हो चुके हैं। एक तरफ जहां दर्शील ने अभिनय की दुनिया में अपने कदम जमाए रखने की कोशिश जारी रखी तो वहीं सचेत ने लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी और बिलकुल अलग रास्ता चुना। इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद सचेत ने एक सफल करियर बनाया है।
डेंटिस्ट बने सचेत इंजीनियर
‘तारे जमीन पर’ में योहान अवस्थी की भूमिका में नजर आए सचेत इंजीनियर ने सालों पहले ही एक्टिंग छोड़ दी थी और अपना पूरी ध्यान अपनी पढ़ाई पर शिफ्ट कर दिया। एक्टिंग छोड़ने के साथ-साथ सचेत भारत भी छोड़ चुके हैं और अब वह UK में रहते हैं और एक डेंटिस्ट के तौर पर काम करते हैं। यही नहीं, अब सचेत अपना एक और सपना पूरा करने में जुटे हैं। डेंटिस्ट बनने के बाद अब सचेत लाइसेंस्ड पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यानी जल्दी ही वह एक पायलट बन जाएंगे।
सचेत इंजीनियर
सचेत इंजीनियर की पढ़ाई
सचेत ने ‘तारे जमीन पर’ जैसी सफल और क्लासिक फिल्म में काम करने के बाद भी पढ़ाई को चुना और अपना पूरा ध्यान हायर एजुकेशन और प्रोफेशनल ग्रोथ में लगा दिया। उनके लिंक्डइन प्रोफ़ाइल को देखा जाए तो उन्होंने पेरियोडोंटोलॉजी में स्पेशलाइज़ेशन किया है और लंदन के UCL ईस्टमैन डेंटल इंस्टीट्यूट से M.Clin.Dent की डिग्री प्राप्त की है। सचेत यूरोपियन फेडरेशन ऑफ पेरियोडोंटोलॉजी से भी जुड़े हैं। उन्होंने ओवरसीज़ रजिस्ट्रेशन एग्जामिनेशन के दोनों हिस्से पास करके UK में डेंटिस्ट्री की प्रैक्टिस करते हैं। सचेत ने DY पाटिल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और पेरियोडोंटोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
तारे जमीन में निभाया था योहान अवस्थी का किरदार
‘तारे जमीन पर’ में सचेत इंजीनियर ने ईशान (दर्शील सफारी) के बड़े भाई, योहान अवस्थी का किरदार निभाया था। योहान एक ऐसा लड़का था जो हर चीज में बेहतर होता है। योहान पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ खेल-कूद में बी माहिर होता है और अपने छोटे भाई के प्रति जिम्मेदारी का भी गहरा एहसास उसे होता है। तारे जमीन पर में दोनों भाइयों के बीच जमीन-आसमान का अंतर दिखाया गया था। जहां, योहान एक आदर्श छात्र होता है, जो आसानी से हर चीज में सफल हो जाता है तो वहीं ईशान को हर चीज में मुश्किल आती है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
