‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर उठे सवाल, आशीष चंचलानी ने समय रैना का किया बचाव, बोले- ‘सपोर्ट करो, जज नहीं’

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर उठे सवाल, आशीष चंचलानी ने समय रैना का किया बचाव, बोले- ‘सपोर्ट करो, जज नहीं’

आशीष चंचलानी ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन का बचाव किया, क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत ज्यादा फिल्टर्ड बताया और कहा कि इसमें पहले जैसा मजा नहीं रहा। 2025 में शो से जुड़े विवाद को याद करते हुए आशीष ने बताया कि उन्हें समय रैना, अपूर्वा मुखिजा और रणवीर अल्लाहबादिया को एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि शो को वापस लाने के लिए समय ने पर्दे के पीछे अनगिनत लड़ाइयां लड़ी हैं। दरअसल, आशीष चंचलानी, जो 2025 में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद में भी शामिल थे। उन्होंने अब समय को सपोर्ट करने के लिए कहा है।

आशीष चंचलानी ने समय रैना के शो का किया बचाव

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ शो का प्रीमियर एपिसोड 20 जून को हुआ था, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी शामिल थीं। अब समय रैना के इस शो का पहला एपिसोड देखने के बाद लोगों की राय सोशल मीडिया पर बट गई है, जिसके बाद लोगों ने कहा कि शो ‘बहुत ज्यादा फिल्टर्ड’ हो गया है और पुराना मजा कम हो गया है। आलोचना के बीच आशीष चंचलानी ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का बचाव किया और उन्हें जज न करने को भी कहा है।

आशीष चंचलानी ने पुराने विवाद पर की बात

आलोचकों को जवाब देते हुए आशीष ने याद दिलाया कि विवाद के बाद समय और उनके साथ पैनल में शामिल अपूर्वा मुखिजा, रणवीर अल्लाहबादिया और खुद आशीष को एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि लेटेंट में बहुत ज्यादा फिल्टर हैं या इसने अपना चर्म खो दिया है और ऐसी ही बातें कही जा रही हैं… बस याद रखें कि हमें एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसमें हमने दायरे में रहने और यह पक्का करने का वादा किया था कि इतिहास खुद को न दोहराए।’

Image Source : INSTAGRAM/@ASHISHCHANCHLANIआशीष चंचलानी ने समय रैना को सपोर्ट किया।

समय रैना ने अनगिनत कानूनी लड़ाइयां लड़ी हैं

आशीष चंचलानी ने आगे कहा, ‘यह लगभग तय नहीं था कि यह शो वापस आएगा, लेकिन किसी तरह समय रैना ने यह पक्का किया कि वह इसे आप सबके लिए वापस लाएं। उन्होंने पर्दे के पीछे अनगिनत लड़ाइयां लड़ी हैं। सीजन 2 का होना ही एक बहुत मुश्किल और लगभग नामुमकिन सपना जैसा था। कभी-कभी कुछ चीजें करनी पड़ती हैं, इसलिए प्लीज उन्हें सपोर्ट करें और मजा लें।’

ये भी पढे़ं-

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना के जोक्स में फंसीं आलिया भट्ट, Alpha गर्ल्स ने भी लिए मजे, चर्चा में पहला एपिसोड

सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? बेबी बंप को लेकर शुरू हुई अटकलें, वायरल क्लिप पर टिकीं फैंस की निगाहें

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp