
थिएटर से लेकर बॉलीवुड तक का किंग खान का सफर हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। शाहरुख खान की जर्नी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज के समय में इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं। सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बीच दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने शाहरुख खान को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए। पंकज कपूर ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी बात साझा की, जो कम ही लोग जानते हैं। उन्होंने किंग खान के दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे यंग शाहरुख कई बार एनएसडी की कैंटीन में कलाकारों को समोसा सप्लाई किया करते थे।
एनएसडी में समोसा सप्लाई करते थे यंग शाहरुख
‘किंडल कास्ट’ (Kindle Cast) के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने 70 के दशक के बीच नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के दिनों को याद किया। ये वो समय था, जब पंकज कपूर वहां एक स्टूडेंट हुआ करते थे। उन दिनों के बारे में बात करते हुए पंकज कपूर ने बताया कि युवा शाहरुख खान अक्सर NSD की कैंटीन में आते थे और इंटरवल के दौरान थिएटर कलाकारों को रिफ्रेशमेंट सर्व करने में मदद किया करते थे। पंकज कपूर कहते हैं, ‘इंटरवल के दौरान वहां समोसे सर्व किए जाते थे और कई बार वो समोसे कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख ही सप्लाई करते थे। उस समय वह 10 साल के छोटे से बच्चे थे।’
पंकज कपूर ने शेयर किया शाहरुख से जुड़ा किस्सा
पंकज कपूर ने बताया कि उन्होंने पहली बार शाहरुख खान को NSD की कैंटीन में देखा था और इस दौरान उनकी उम्र करीब 10 साल की थी। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उस समय शाहरुख के पिता या अंकल कैंटीन से जुड़े हुए थे, जिसके चलते शाहरुख भी अक्सर कैंटीन आया करते थे। पंकज कपूर कहते हैं- ‘मुझे लगता है कि उस समय उनके चाचा या पिता कैंटीन चलाते थे।’
‘राम जाने’ में शाहरुख के साथ किया काम
पंकज कपूर ने 1995 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर ‘राम जाने’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। लेकिन, उस दौरान पंकज कपूर को शायद ही अंदाजा रहा होगा कि NSD की कैंटीन में अक्सर नजर आने वाला ये छोटा बच्चा आगे चलकर हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार बनेगा। बता दें, शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली में एक रेस्टोरेंट लाते थे और सफदरजंग में उनका फेमस आउटलेट था, जिसका नाम ‘खातिर’ था। शाहरुख के पिता के निधन के बाद उनकी मां ने ये रेस्टोरेंट अपने आखिरी दिनों तक चलाया, क्योंकि ये उनके परिवार का मुख्य बिजनेस था।
ये भी पढ़ेंः सोनम खान को डायरेक्टर से अफेयर के चलते मिला था Oye Oye गाना? एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- ‘दोनों अलग रिश्ते में थे’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
