ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं पहली पत्नी, कोख में ही खो दी संतान, छलका दर्द

ओम पुरी के अफेयर से टूट गई थीं पहली पत्नी, कोख में ही खो दी संतान, छलका दर्द

ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने दमदार अभिनय के दम पर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। कई दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज करने के बाद जनवरी 2017 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ओम पुरी ने हिंदी सिनेमा से लेकर अंग्रेजी और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की बुलंदियों को छूने वाले ओम पुरी की निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। ओम पुरी ने दो शादियां की थीं और दोनों शादियां टूट गईं। पहली शादी अभिनेता अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से और दूसरी शादी लेखिका और पत्रकार नंदिता पुरी से। अब ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने उनके साथ अपनी शादी को लेकर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

क्यों टूटी सीमा कपूर और ओम पुरी की शादी?

हिंदी रश के साथ बातचीत में सीमा कपूर ने ओम पुरी के साथ अपनी शादी टूटने की वजह पर बात की। दोनों ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही साल में दोनों अलग हो गए। शादीशुदा होते हुए भी ओम पुरी की नजदीकियां नंदिता के साथ बढ़ने लगीं, जिसके चलते दोनों का तलाक हो गया। जब ओम पुरी ने सीमा कपूर से तलाक लिया, वह प्रेग्नेंट थीं, वह एक नई जिंदगी का स्वागत करने वाली थीं, लेकिन उनकी जिंदगी तहस-नहस हो गई। पहले उनका और ओम पुरी का रिश्ता खत्म हो गया और फिर उन्होंने अपना बच्चा भी कोख में ही खो दिया।

परिवार चाहता था लीगल एक्शन लें सीमा

सीमा ने ओम पुरी से किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा करने के बजाय शांत रहना ठीक समझा। उन्होंने खुलासा किया कि उनका परिवार चाहता था कि वह ओम पुरी के खिलाफ लीगल एक्शन लें, खासतौर पर उनके भाई और अभिनेता अन्नू कपूर। सीमा कहती हैं- ‘जब मैं पुरी साहब से अलग हुई, मैं प्रेग्नेंट थी। पुरी साहब से अलग होने के बाद मैं अपने माता-पिता के पास राजस्थान चली गई। मुझे दर्द में देखकर मेरे परिवार ने मुझे लीगल एक्शन लेने को कहा, खासतौर पर अन्नू भाई ने। लेकिन, मैं किसी तरह की कानूनी लड़ाई नहीं चाहती थी।’

मैं कानूनी लड़ाई के लिए तैयार नहीं थी- सीमा कपूर

सीमा कहती हैं- ‘अन्नू भाई चाहते थे कि मैं लीगल एक्शन लूं, क्योंकि वो मुझसे बहुत प्यार करते थे। वो मुझे दुख में नहीं देख पा रहे थे, इसलिए वो चाहते थे कि मैं इन सबका जवाब कानूनी लड़ाई के साथ दूं। लेकिन, मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। दरअसल, मुझे कभी लगा ही नहीं था कि मेरा और पुरी साहब का रिश्ता टूटेगा। लगा कि अगर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे तो हमारे रिश्ते का भविष्य पूरी तरह खत्म हो जाएगा। दुर्भाग्य से मेरा बच्चा भी नहीं बच सका। मेरे लिए वो बच्चा उस समय बहुत जरूरी था, क्योंकि मुझे पता था कि पुरी साहब लौटकर वापस नहीं आएंगे। ऐसे में वो बच्चा ही था, लेकिन वो भी नहीं हुआ।’

बच्चे को खोकर दर्द में डूब गई थीं सीमा कपूर

सीमा कपूर ने आगे बताया कि कैसे वह एक ही समय पर दो-दो बड़े दर्द से गुजर रही थीं। एक तरफ पति से जुदाई और दूसरी तरफ उनका बच्चा इस दुनिया में आने से पहले ही चला गया। वह कहती हैं- ‘मैंने अपने बच्चे को खत भी लिखे और पूछा कि- तुम क्यों नहीं आए? आखिर क्या कमी रह गई, जो तुम नहीं आए? फिर मैं खुद को उसकी तरफ से जवाब भी लिखती थी। मैंने अपना बच्चा खो दिया और फिर तलाक के पेपर भी आ गए। मुझे बैक टू बैक झटके मिल रहे थे, जिनसे मैं डील नहीं कर पा रही थी।’

ये भी पढ़ेंः ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म ने बदला लोगों का विश्वास, शेखर कपूर के दिल को भी भाई इम्तियाज अली की कहानी, खूब की तारीफ

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ में आएगी रोमांस की बहार, क्या आगे बढ़ेगी गार्गी-प्रभात की केमिस्ट्री? रिलीज से पहले ही जानें किस दिशा जाएगी कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp