
श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ईठा में दमदार डांस दिखाती नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इसका टीजर रिलीज हुआ और इस फिल्म की चर्चा होने लगी। हालाकि, यह फिल्म विवादों में घिर गई क्योंकि विठाबाई के परिवार के सदस्य मोहित नारायणगांवकर ने इसके टाइटल पर आपत्ति जताई और मांग की कि इसमें उनका पूरा नाम शामिल किया जाए। लेकिन विठाबाई की बेटी मंगला बनसोडे करावडीकर, जो खुद एक मशहूर तमाशा कलाकार और प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड विजेता हैं, ने कहा कि परिवार को टाइटल से कोई दिक्कत नहीं है।
फिल्म को लेकर आया नया अपडेट
‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें फिल्म के टाइटल से कोई आपत्ति नहीं है। मैंने मोहित से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि वे इस बारे में आगे कोई बयान न दें। यह टाइटल सही है क्योंकि उन दिनों, जिन गांवों में मेरी मां परफ़ॉर्म करती थीं, वहां के लोग अक्सर उन्हें ‘ईठा’ कहकर बुलाते थे। मैं सात साल की उम्र से स्टेज पर परफ़ॉर्म कर रही हूं और मैंने लोगों को अपनी मां को इसी नाम से बुलाते हुए सुना है।’ करावाड़ीकर ने आगे कहा, ‘हमें खुशी है कि इस फिल्म के जरिए लोग मेरी मां के बारे में जान पाएंगे और यह भी कि वे अपने काम के प्रति कितनी समर्पित थीं।’
28 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘ईठा’ का टीजर ‘कॉकटेल 2’ के साथ दिखाया गया था और यह चर्चा का विषय बन गया। इसमें श्रद्धा की परफॉर्मेंस ने भी सभी को प्रभावित किया और अब हर कोई फिल्म के ट्रेलर और गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘ईठा’ 28 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘व्वन’ (Vvan) और यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) से होगा। जहां ‘व्वन’ 28 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी।
विठाबाई नारायणगावकर की जिंदगी पर बनी फिल्म
1 जुलाई 1935 को महाराष्ट्र के पंढरपूर में एक गरीब दलित परिवार में जन्मी विठाबाई ने मराठी भाषा की एक प्रमुख कलाकार के तौर पर पहचान बनाई। विठाबाई को महाराष्ट्र में लोग तमाशा सम्राज्ञी के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में कई बेहतरीन नाटकों, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का जलवा बिखेरा था। अब उन्ही की जिंदगी पर बनी फिल्म ईठा में श्रद्धा कपूर उनकी कहानी कहती नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें-फराह खान ने फिर किया कमाल, उनका शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ बना नंबर 1, खूब मच रहा धमाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
