
‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। बात इतनी बढ़ गई कि आकांक्षा ने अपनी साथी कंटेस्टेंट का करियर बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली। यह तीखी बहस तब शुरू हुई, जब एक टास्क के दौरान श्रेया की वजह से आकांक्षा को चोट लग गई और उसकी नाक पर खरोंच आ गई। गुस्से में आकर ‘स्प्लिट्सविला 16’ फेम आकांक्षा ने शिल्पा शिंदे को बी खरी-खोटी सुनाई और उनके ‘बिग बॉस 11’ की जीत पर भी सवाल उठाए।
श्रेया कालरा को आकांक्षा चौधरी ने दी धमकी
आकांक्षा चौधरी को होस्ट ने डिजिटल कैंटीन छूने से मना किया था, लेकिन उन्होंने इस नियम का उल्लंघन किया। इस दौरान श्रेया कालरा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हीं पर हावी हो गई और गलती से श्रेया के हाथ से आकांक्षा चौधरी को चोट लग गई। इस घटना के बाद गुस्सा में आकांक्षा ने श्रेया को कहा, ‘अगर बाहर होती तो तुझे कुत्तों की तरह मारती।’ इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के तुरंत बाद इंटरनेट पर आकांक्षा और श्रेया की लड़ाई चर्चा में आई, जिसने लॉक अप सीजन 2 के कैदी के बीच हलचल मचा दी और कई दर्शकों ने आकांक्षा के इस व्यवहार की आलोचना की।
आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा पर किए भद्दे कमेंट
‘लॉक अप 2’ में जब आकांक्षा योगेश रावत के साथ बैठती है तब श्रेया दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात कर रही होती है। ऐसे में आकांक्षा फिर से भड़क जाती है और बोलती है, ‘मैं कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई हूं, वरना जिंदा नहीं बचती।’ इसके बाद उन्होंने उनकी पर्सनल के बारे में बातें करते हुए आरोप लगाया:
‘क्या मैं बाहर की तुम्हारी असलियत बताऊं कि तुमने कितने शुगर डैडी पाल रखे हैं? तुम उनके पैसों पर पल रही हो।’
आकांक्षा चौधरी से निराश हुए नेटिजन्स
‘लॉक अप 2’ में आने से पहले आकांक्षा ने कहा था कि दर्शकों को ‘आकांक्षा 2.0’ देखने को मिलेगी। हालांकि, कई फैंस ने हालिया एपिसोड में उनके व्यवहार पर निराशा जताई। एक यूजर ने लिखा, ‘आकांक्षा चौधरी आकांक्षा 3.0 नहीं, बल्कि डॉली बिंद्रा की सस्ती कॉपी हैं। शो का सबसे नेगेटिव, घिनौना और घटिया किरदार। ‘सिम्पैथी क्वीन’ को श्रेया के लिए जरा भी सम्मान नहीं है, जिन्होंने इतनी बुरी औरत को भी शांति से संभाला।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘सच कहूं तो आकांक्षा ने आज जो किया वह घटिया और बिल्कुल अपराधियों जैसा व्यवहार था; अगर वह शो में नहीं होतीं तो श्रेया की जान ही ले लेतीं।’
ये भी पढे़ं – गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, रहना चाहती हैं अकेले, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
