आकांक्षा चौधरी बनी ‘लॉक अप 2’ की ‘बदतमीज’ कंटेस्टेंट, योगेश रावत और राम कपूर पर भड़की फराह खान

आकांक्षा चौधरी बनी ‘लॉक अप 2’ की ‘बदतमीज’ कंटेस्टेंट, योगेश रावत और राम कपूर पर भड़की फराह खान

फराह खान और रितेश देशमुख साथ में नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ होस्ट कर रहे हैं, जिसमें 15 में से अब 14 कंटेस्टेंट बचे हैं। दूसरा हफ्ता काफी हंगामे और बहस के साथ खत्म हुआ। अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि फराह खान शो में कुछ कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस पर उन पर भड़कती हुई दिखेंगी। जजमेंट डे पर बड़ा धमाका होने वाला है और इस बार लॉक अप सीजन 2 से एक नहीं दो कंटेस्टेंट बाहर होने वाले हैं। इस हफ्ते योगेश रावत ने शिल्पा शिंदे के लिए मंगाई गई प्रीमियम थाली एक बार नहीं, बल्कि दो बार छीन ली। राम कपूर और हर्षद चोपड़ा ने उसका हौसला बढ़ाया, जबकि शिल्पा को मजबूरन वेज थाली लेनी पड़ी और श्रेया कालरा को भी रोते हुए देखा गया।

शिल्पा शिंदे रोने पर हुई मजबूर

योगेश रावत ने शिल्पा शिंदे के लिए मंगाई गई प्रीमियम थाली को उनसे दो बार छीन लिया और उनकी इस हरकत से शिल्पा को बहुत दुख हुआ और इस वजह से वह रो पड़ीं। इसी बीच आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा पर थूका, उसे पीटने की धमकी दी साथ ही उस पर और माधुरी जैन की बेडशीट पर पानी डाल दिया। तीखी बहस के दौरान श्रेया ने कोई पलटवार नहीं किया। इसी बीच आकांक्षा ने माधुरी जैन को भी निशाना बनाया और धमकी दी कि वह उसे भी श्रेया के साथ शो से बाहर निकाल देगी। उसने माधुरी के बिस्तर पर भी पानी डाल दिया, जिसके बाद घर में आकांक्षा के करीबी दोस्त योगेश रावत ने माधुरी से माफी मांगी। उसने बदले में उसे अपना गद्दा भी ऑफर किया।

आकांक्षा चौधरी ने बेशर्मी की सारी हदें की पार

तीखी बहस के दौरान, आकांक्षा ने शिल्पा के ‘बिग बॉस 11’ में रहने के समय पर तंज कसा और कहा कि वह रोटियां बनाकर रियलिटी शो जीती थीं, जब आकांक्षा शिल्पा पर चिल्लाती हैं तो शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा समेत दूसरे कंटेस्टेंट मामले को शांत करने के लिए आते हैं। उन्होंने आकांक्षा को इंडस्ट्री में शिल्पा के सीनियर होने का सम्मान करने की याद दिलाई और कहा, ‘वह हमसे बहुत सीनियर हैं।’ हालांकि, आकांक्षा पीछे नहीं हटती और कहती हैं, ‘भाड़ में जाए सीनियरिटी।’

लॉक अप की बदतमीज कंटेस्टेंट पर भड़की फराह

वीकेंड एपिसोड में फराह कुछ कंटेस्टेंट्स पर भड़कती हुई दिखाई देंगी। शो के नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि उन्होंने गुस्से में कहा, ‘योगेश, मैं तुमसे पूछना चाहती हूं, तुम सबके पास वहां खाने के लिए पैसे नहीं हैं और उसकी ट्रे आ गई है और तुम उसे चुरा रहे हो?’ उन्होंने राम और हर्षद से पूछा कि वे उसे सपोर्ट क्यों कर रहे थे? फिर उन्होंने कहा, ‘श्रेया आज सबसे बदतमीज, सबसे झगड़ालू, सबसे इरिटेटिंग इंसान आप नहीं थीं, आकांक्षा चौधरी थीं।’

श्रेया कालरा को मिला फराह खान का सपोर्ट

फराह ने आकांक्षा से आगे पूछा कि वह कौन होती हैं किसी और का करियर बर्बाद करने वाली, जैसा कि वह दावा करती हैं? रितेश ने कहा कि आप में से हर कोई अपनी जिंदगी और रेप्युटेशन के लिए खुद जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रेया ऐसी इंसान हैं, जो कभी किसी और को समझने की कोशिश नहीं करतीं, बल्कि उम्मीद करती हैं कि हर कोई उन्हें समझे।

ये भी पढे़ं – ‘लॉक अप 2’ में शिवांगी जोशी के बचाव में उतरे हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को दी चेतावनी

आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा को दी धमकी, पर्सनल लाइफ पर की विवादित टिप्पणी, ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp