‘मेरा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था’, गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हुए राजीव ठाकुर

‘मेरा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था’, गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हुए राजीव ठाकुर

एक्टर और कॉमेडियन राजीव ठाकुर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी मशहूर हैं। वह कई बार कपिल शर्मा के चर्चित कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन, अक्सर दर्शकों को अपनी बातों से ठहाके लगवाने वाले राजीव ठाकुर की अपनी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही है। हाल ही में एक्टर ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका बचपन कितना मुश्किलों भरा रहा। वह एक कमरे के घर में पले-बढ़े  और उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। अभिनेता ने अपने घर के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका घर किसी ‘पब्लिक टॉयलेट जैसा लगता था।’

कई बार बैक स्टेज रोए राजीव ठाकुर

राजीव ठाकुर ने वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट में अपने दुखों को कॉमेडी में बदलने की सलाह के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ‘अक्सर लोग कॉमेडियन को सलाह देते हैं कि अपने संघर्ष और दुखों को स्टैंड अप मैटेरियल में बदलो, लेकिन मैं जब भी ऐसा करने की कोशश करता था, मेरी बचपन की यादें ताजा हो जाती थीं और कई बार तो मैं स्टेज के पीछे जाकर रोने लगता था।’

एक कमरे के घर में बाथरूम-किचन

राजीव ने अपने संघर्षों को याद करते हुए कहा – ‘ये पूरी तरह से फिल्मी कहानी जैसा था। मम्मी-पापा की शादी के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था और वे रातों-रात आरामदायक घर से एक कमरे वाले घर में आ गए। उस एक कमरे में ही हमारा बेडरूम, किचन, लिविंग रूम और बाथरूम था। वहीं हम तीन भाई-बहन पैदा हुए और पले-बढ़े। बाथरूम भी एक ही था तो अगर कोई नहा रहा होता था तो बाकि के 4 लोगों को बाहर ही इंतजार करना पड़ता था। ऐसा लगता था, जैसे कोई पब्लिक टॉयलेट है।’

राजीव ठाकुर का करियर

राजीव ठाकुर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई कॉमेडी शोज के साथ ही कई टीवी शोज और फउिल्मों में भी काम किया है। राजीव ठाकुर को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो से पहचान मिली और फिर वह ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे शोज में भी दिखाई दिए, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। टीवी के अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया, जिनमें नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ और ‘लोहेरिये’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ की ओटीटी पर धांसू एंट्री, नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, धुरंधर-भूत बंगला को छोड़ा पीछे

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हुआ धोखा? सुनील पाल ने खोला समय रैना के साथ रोस्टिंग विवाद का सच

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp