श्रुति हासन बनीं नए घर की मालकिन, चेन्नई में खरीदे नए घर में की गृह प्रवेश पूजा

श्रुति हासन बनीं नए घर की मालकिन, चेन्नई में खरीदे नए घर में की गृह प्रवेश पूजा

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस-सिंगर और सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने एक नया घर खरीदा है। अभिनेत्री ने अपने होमटाउन चेन्नई में एक नया  आलीशान घर खरीदा है। हाल ही में श्रुति ने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में श्रुति पर्पल कलर का सूट पहने, गले में माला डाले पारंपरिक गृह प्रवेश की पूजा करती दिख रही हैं और सामने आई तस्वीरों में उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है।

श्रुति हासन ने की गृह प्रवेश पूजा

तस्वीरों में श्रुति हासन अपने नए घर में जमीन पर बैठकर पूजा करती दिख रही हैं। उनके सामने मिठाईयां, चाबियां और अन्य पूजा सामग्री रखी देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की हैं और श्रुति ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा की झलकियां साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खुश लग रही हैं। तस्वीरों में श्रुति के साथ ज्यादा लोग नजर नहीं आ रहे, जिससे पता चलता है कि उन्होंने बहुत ही सादगी भरे अंदाज में गृह प्रवेश की पूजा की। उनके सामने बैठे पंडित जी, पूजा कराते दिख रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में श्रुति के साथ उनके पिता कमल हासन, मां सारिका या बहन देखने को नहीं मिलीं।

श्रुति हासन ने दिखाई थी मुंबई वाले घर की झलक

इससे पहले श्रुति हासन के मुंबई वाले घर के अंदर की झलक भी देखने को मिली थी। दरअसल, फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान पिछले दिनों श्रुति हासन के घर पहुंची थीं, जिसकी झलक उनके व्लॉग में देखने को मिली थी। करीब 11 महीने पहले फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ श्रुति हासन के घर पहुंची थीं, जहां अभिनेत्री उनकी खातिरदारी करती और उनके लिए खाना बनाती दिखीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया था कि उन्हें कुकिंग का काफी शौक है।

श्रुति हासन का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आखिरी बार रजनीकांत स्टारर ‘कूली’ में नजर आई थीं, जिसने भारत में 260 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद श्रुति का एक वीडियो भी खूब चर्चा में था, जिसमें अपनी फिल्म देखने जा रहीं श्रुति की गाड़ी गार्ड ने रोक दी, इस पर श्रुति कहती हैं- ‘अन्ना प्लीज, मैं हीरोइन हूं…’ श्रुति का मजेदार अंदाज देख फैंस काफी खुश हो गए थे। ‘कूली’ के बाद ‘पेड्डी’ में श्रुति का एक डांस नंबर देखने को मिला था और अब वह तेलुगु फिल्म ‘ट्रेन’ और तेलुगु फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः ‘क्या बक रहे हो’, साथ चल रही लेडी को जैसे ही शख्स ने बोला ‘मम्मा’, भड़क गईं श्रुति हासन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp