दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी मां की सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पेट में लगातार असहनीय दर्द की वजह से उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक्ट्रेस ने फैंस को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि समस्या की सही वजह जानने के लिए उनकी मां के कई टेस्ट किए जा रहे हैं। अस्पताल के वॉर्ड से दीपिका ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें एक्ट्रेस की मां हॉस्पिटल के बेड पर आराम करते दिख रही हैं।

दीपिका कक्कड़ की मां की अचानक बिगड़ी तबीयत

वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका ने कहा, ‘मैं अस्पताल के वॉर्ड में हूं, क्योंकि इस बार मेरी मां को भर्ती किया गया है। हम उन्हें कल दोपहर यहां लाए थे, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट में दर्द हो रहा था।’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि परिवार को शुरू में लगा कि यह फूड इन्फेक्शन का मामला है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने डॉक्टर से सलाह ली, जिन्होंने एंटीबायोटिक्स शुरू कीं और कुछ टेस्ट करवाने को कहा, जिनमें सोनोग्राफी भी शामिल थी, लेकिन रिपोर्ट में कुछ भी पता नहीं चला। एंटीबायोटिक्स शुरू करने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ।’ दीपिका कक्कड़ की मां के पहले उनके ससुर अस्पताल में भर्ती थे। यह साल एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है।

मां के पेट दर्द ने बढ़ाई दीपिका की चिंता

दीपिका ने बताया कि बाद में डॉक्टरों ने उनकी मां की दवाएं बदल दीं, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए आराम मिला। उन्होंने कहा, ‘उन्हें लगभग दो दिनों तक बेहतर महसूस हुआ, लेकिन फिर दर्द वापस आ गया और उन्हें उल्टी भी होने लगी। तब डॉक्टर ने हमसे कहा कि और समय बर्बाद न करें और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दें।’ दीपिका ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘कम से कम अब उन्हें दर्द नहीं हो रहा है। उन्हें बहुत दर्द हो रहा था और हमारे लिए वही सबसे मुश्किल बात थी। वह सारी दवाइयां ले रही थीं, लेकिन दर्द कम ही नहीं हो रहा था।’ इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां को 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका CT स्कैन और कई जांचें हुई हैं।

ये भी पढ़ें – दीपिका कक्कड़ पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर के मुखिया की तबीयत हुई खराब, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में कराए गए भर्ती

डर के साए में बीत रहे दीपिका कक्कड़ के दिन, कैंसर के बाद दोबारा हुआ 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »