लॉर्ड्स में IND vs ENG मैच देखने पहुंचे अक्षय कुमार, एक्टर के व्हाइट बीयर्ड लुक ने बटोरी सुर्खियां, वायरल हुई तस्वीरें

लॉर्ड्स में IND vs ENG मैच देखने पहुंचे अक्षय कुमार, एक्टर के व्हाइट बीयर्ड लुक ने बटोरी सुर्खियां, वायरल हुई तस्वीरें

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया, जहां कई स्टार्स खेल का मजा लेते नजर आए। स्टैंड्स से इन सभी स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सैफ अली खान को अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ देखा गया, जिसके बाद से लोग पिता-बेटे की बॉन्ड की खूब सराहना कर रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार भी वहां मौजूद थे, जिनके व्हाइट बीयर्ड लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब खिलाड़ी कुमार अपने लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। मैच के दौरान उनका पूरा ध्यान खेल पर ही बना रहा।

अक्षय कुमार के सफेद दाढ़ी लुक ने बटोरी सुर्खियां

मैच के लिए अक्षय कुमार ने सफेद शर्ट पहनी थी। हालांकि, इस बार एक्टर का आउटफिट नहीं, बल्कि उनका व्हाइट बीयर्ड लुक लाइमलाइट में रहा है। सोशल मीडिया पर अक्षय की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका नया अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। उन्हें स्टैंड्स में बैठकर भारत का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। एक्टर ने अपने इस लुक को काले चश्मे के साथ पूरा किया। इस मैच से एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें साहिबा बाली एक्टर अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

सैफ और तैमूर की बॉन्ड ने जीता दिल

इस आउटिंग के लिए सैफ ने हल्के नीले रंग की शर्ट के ऊपर ऑलिव-ग्रीन ब्लेजर पहना था, जिसके साथ उन्होंने लाइनिंग टाई और पीले रंग का पॉकेट स्क्वायर लगाया था, जबकि तैमूर ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उसी सेक्शन में बैठे थे, जहां सैफ और तैमूर बैठे थे। वेन्यू से कई वीडियो सामने आए, जिनमें दोनों परिवार एक साथ मैच देखते हुए दिखाई दिए।

लॉर्ड्स से कृति-कबीर की तस्वीरें वायरल

एक्ट्रेस कृति सेनन भी कबीर बहिया के साथ मैच देखने पहुंचीं। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें साथ में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में देखा गया। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

ये भी पढे़ं – ‘दिख रहा था कि वो परेशान थे’, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले नोटिस पर बोले परेश रावल, बोले- मैं ‘हेरा फेरी’ से शादी कर चुका हूं

‘OMG 2′ मेरी कहानी थी, क्रेडिट तक नहीं मिला’, परेश रावल का बड़ा खुलासा, बताया क्यों अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी से फेरा मुंह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »