राखी सावंत के एक्स अभिषेक अवस्थी का बदला हुलिया, पहचानना भी हुआ मुश्किल

राखी सावंत के एक्स अभिषेक अवस्थी का बदला हुलिया, पहचानना भी हुआ मुश्किल

राखी सावंत शुरुआत से ही अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। राखी ने दो शादियां की हैं, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां टूट गईं। इससे पहले राखी ने एक शो में स्वयंवर भी रचाया था और एक समय था जब राखी सावंत टीवी एक्टर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिए 3’ में भी हिस्सा लिया था, जिसके चलते दोनों के उन दिनों काफी चर्चे रहे। दोनों ने अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया था। जब लग रहा था कि अभिषेक और राखी अब शादी कर लेंगे, तभी दोनों के रिश्ते का अंत हो गया और वो भी बहुत बुरे नोट पर। अब राखी सावंत के वही एक्स बॉयफ्रेंड फिर चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर नहीं अपने बदले अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बदल गए अभिषेक अवस्थी

अभिषेक अवस्थी लंबे समय से किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट में दिखाई नहीं दिए हैं, लेकिन हाल ही में वह एक इवेंट के दौरान स्पॉट किए गए, जहां उन्होंने अपने बदले अंदाज से सबको हैरान कर दिया। अभिषेक का हालिया लुक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं कि ये वही अभिषेक अवस्थी हैं, जो कभी टीवी के चर्चित कलाकारों में से एक थे। पले की तुलना में अभिषेक का वजन काफी बढ़ गया है और मूंछों के चलते वह बेहद अलग-थलग लग रहे थे। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अभिषेक ये लुक फ्लॉन्ट कर चुके हैं।

Image Source : INSTAGRAM/@ABHISHEKAWASTHIOFFICIALइतने बदल गए अभिषेक अवस्थी।

अभिषेक अवस्थी और राखी सावंत का रिश्ता

अभिषेक अवस्थी और राखी सावंत के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक डांस रियेलिटी शो में हुई थी। रिहर्सल्स के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। अभिषेक और राखी ने एक-दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया और डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिए 3’ में बतौर कपल पार्टिसिपेट करते हुए अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर ये रिश्ता एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में बदल गया। दोनों का तगड़ा झगड़ा हो गया, जिसके बाद वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिषेक फूल और टेडी बियर लेकर राखी को मनाने उनके घर गए, लेकिन राखी ने मीडिया के सामने ही अभिषेक को थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना के बाद हमेशा के लिए दोनों के रास्ते अलग हो गए।

राखी और अभिषेक की पर्सनल लाइफ

राखी सावंत से अलग होने के कुछ साल बाद अभिषेक अवस्थी ने 6 फरवरी 2018 में अंकिता गोस्वामी से शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। शादी के चार साल बाद सितंबर 2022 में दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। वहीं राखी सावंत की बात करें तो उनकी जिंदगी भी उथल-पुथल से भरी रही। उन्होंने पहले रितेश से शादी की, जो रियेलिटी शो के बाद खत्म हो गई और फिर आदिल दुर्रानी के साथ भी उनकी शादी कुछ महीने में ही खत्म हो गई। वहीं 2023 में राखी सावंत की मां का भी निधन हो गया। पिछले दिनों राखी ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में इस बारे में बात की थी। इस दौरान राखी ने अकेलेपन का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां के जाने के बाद उनका घर उन्हें किसी श्मशान घाट जैसा लगता है। रोते हुए राखी ने अपने अकेलेपन और मां की मौत का दर्द भारती सिंह से साझा किया था, जिसे सुनकर भारती भी काफी भावुक हो गई थीं।

ये भी पढ़ेंः एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस को जान से मारने की थी प्लानिंग? हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी, छलका दर्द

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »