‘शरारत’ फेम श्रुति सेठ की बेटी हैं बेहद खूबसूरत, 11 की उम्र में लूटी लाइमलाइट

‘शरारत’ फेम श्रुति सेठ की बेटी हैं बेहद खूबसूरत, 11 की उम्र में लूटी लाइमलाइट

साल 2001 में टीवी सीरियल ‘मान’ से एक्टिंग जगत में कदम रखने वाली एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन आज भी उन्हें ‘शरारत‘ की जिया के रूप में याद किया जाता है। श्रुति ने टीवी ही नहीं, कई फिल्मों में भी काम किया। 2003 में उन्होंने ‘वैसा भी होता है पार्ट 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और बतौर वीडियो जॉकी भी दर्शकों को एंटरटेन किया। कम ही लोग जानते हैं कि श्रुति एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले होटल में काम किया करती थीं। ‘शरारत’ से श्रुति सेठ को पहचान मिली और देखते ही देखते वह स्टार भी बन गईं, लेकिन अब उनसे ज्यादा उनकी बेटी अलीना के चर्चे हो रहे हैं, जिन्हें हाल ही में एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया।

बेटी के स्पॉट हुईं श्रुति सेठ

श्रुति सेठ की बेटी अलीना 11 साल की हैं और पिछले दिनों वह तब चर्चा में आई थीं, जब श्रुति के साथ वह एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान अलीना को देखकर सब हैरान रह गए। अब एक बार फिर अलीना, श्रुति और अपने पिता दानिश असलम के साथ स्पॉट हुईं, जिन्हें देखते ही लोगों को आलिया भट्ट याद आ गईं। कई ने अलीना को देखने के बाद उनकी तुलना आलिया भट्ट से शुरू कर दी और कई ने उन्हें अभी से आने वाली स्टार बता दिया।इस दौरान श्रुति ने जहां सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक स्कर्ट पहनी थी तो वहीं अलीना येलो क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आईं।

अलीना की आलिया से हो रही तुलना

श्रुति सेठ और अलीना का ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है, जिस पर श्रुति के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या सच में ये श्रुति की बेटी हैं? कितनी बड़ी, लगता ही नहीं श्रुति की इतनी बड़ी बेटी होगी।’ वहीं एक ने कमेंट किया- ‘हूबहू आलिया भट्ट, ये बिलकुल आलिया जैसी ही लग रही है।’ वहीं एक लिखता है- ‘श्रुति खुद बच्ची लगती हैं और उनकी इतनी बड़ी बेटी है, यकीन नहीं होता।’ बता दें, अलीना फिलहाल लाइमलाइट से दूर रहती हैं और जब भी स्पॉट होती हैं, अपनी मां यानी श्रुति सेठ के साथ ही नजर आती हैं।

श्रुति सेठ का करियर

श्रुति सेठ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2024 में ‘जिंदगीनामा’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने डॉक्टर पवित्रा की भूमिका निभाई थी और इससे पहले वह ’36 दिन’ में दिखाई दी थीं। वहीं फिल्मों में उनकी आखिरी उपस्थिति 2019 में रिलीज हुई ‘कदाख’ में थी। श्रुति ‘फना’, ‘ता रा रम पम’, ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। वहीं उनके टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने ‘शरारत’ के अलावा ‘क्यों होता है प्यार’, ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘मुम तुम और हम’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और बालवीर सहित कई चर्चित शोज में देखा गया है।

ये भी पढ़ेंः ‘नागिन 7’ के लिए प्रियंका चाहर ने 12 घंटे की थी लगातार शूटिंग, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, बोलीं- 40 मिनट की नींद मिलती थी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »