
भारतीय सेना की जांबाजी और जंग में जीत की कहानियां तो आपने पहले भी खूब देखी हैं। अब 1999 में हुई कारगिल युद्ध में सेना के बहादुर सैनिकों की वीरगाथा बताने के लिए नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज रिलीज हो रही है। सीरीज का नाम है ‘ऑपरेशन सेफ्ड सागर’ (Operation Safed Sagar) जो आने वाली 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज में भारतीय वायुसेना के जवानों की बहादुरी देखने को मिलने वाली है। शनिवार को नेटफ्लिक्स ने सीरीज की कहानी की एक झलक देखने को मिली है।
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी भारतीय वायुसेना के जवानों की है जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सरहदों की रक्षा की। जब थल सेना नीचे दुश्मन को धूल चटा रही थी तो मदद के लिए वायुसेना भी अपने हौसलों के पंख फैलाए उनकी मदद कर रहे थे। वायुसेना के जवानों की बहादुरी और दुश्मन पर बेहिसाब मार की वजह से कारगिल युद्ध में भारत का डंका बजा था। अब इन्हीं योद्धाओं की बहादुरी की कहानी इस सीरीज ऑपरेशन सेफ्ट सागर में देखने को मिलने वाली है। टीजर में इसकी झलक भी देखने को मिल रही है जिसमें कहानी एक धमाकेदार एक्शन का भी वादा करती है।
धांसू एक्टर्स की कास्ट से सजी है सीरीज
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार और दमदार स्टार कास्ट है, जिसमें कई बेहतरीन कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। हर अभिनेता अपने अलग अंदाज और मजबूत अभिनय के लिए जाना जाता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता पहले से ही काफी बढ़ गई है। जिमी शेरगिल एक बार फिर अपने प्रभावशाली अंदाज में दमदार किरदार निभाते दिखाई देंगे, जबकि दिया मिर्जा अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और खूबसूरत अदाओं से कहानी में अलग ही आकर्षण जोड़ती नजर आएंगी। वहीं, सिद्धार्थ भी इस सीरीज में एक बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी को नई दिशा देने का काम करेगी। इनके अलावा विनय पाठक, आदिल हुसैन, मोहन कपूर, प्राजक्ता कोली, मिहिर अहूजा और मनु ऋषि चड्ढा जैसे शानदार कलाकार भी अपने-अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इतनी मजबूत और प्रतिभाशाली स्टार कास्ट के चलते इस सीरीज से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह नेटफ्लिक्स की नई सीरीज अपनी दमदार कहानी, बेहतरीन अभिनय और शानदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाएगी या फिर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी। इसका जवाब तो सीरीज रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से ही मिलेगा।
ये भी पढ़ें-एक्टर रोहित चंदेल पर लगा 16 साल की नाबालिक संग छेड़छाड़ का आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
