digital products downloads

YRKKH: क्या पुरानी यादें मिटा देंगी अभिरा-अरमान की दूरियां? कृष और संजय के खिलाफ होगी खड़ी

YRKKH: क्या पुरानी यादें मिटा देंगी अभिरा-अरमान की दूरियां? कृष और संजय के खिलाफ होगी खड़ी

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने अब भारत के इस लोकप्रिय टीवी शो का नया प्रोमो 6 मई, 2026 को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें अभिरा रोते हुए नजर आ रही है। अभिरा और अरमान एक बार फिर अपना अतीत भूलकर एक साथ नई शुरुआत करने वाले हैं, लेकिन उसके पहले पोद्दार हाउस में बड़ा तमाशा देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां अभिरा-सबकुछ ठीक करने की कोशिश कर रही हैं तो वहीं, कृष और संजय घर के बड़े बेटे अरमान को बर्बाद करने का प्लान बना रहे हैं।

क्या फिर साथ आएंगे अभिरा और अरमान?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें अभिरा अपनी पुरानी यादों में खोई हुई नजर आ रही है। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या यह पुरानी यादें फिर से अभिरा और अरमान को पास ले आएंगी? अभिमान करने वाले हैं अपनी जिंदगी की नई शुरुआत।’ इस कैप्शन से ज्यादा लोगों का ध्यान प्रोमो के सीन्स खींच रहे हैं, जिसमें अभिरा और अरमान के कुछ खूबसूरत पलों की झलक दिखाई गई है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो वायरल

नए प्रोमो की शुरुआत अभिरा से होती है, जिसके हाथ अरमान और उसे जुड़ा एक कागज मिलता है। इसमें उन्होंने अपनी दिन की खास 10 बातों के बारे में लिखा था। आगे देखने को मिलता है कि कैसे घायल अभिरा को उसकी सास विद्या कस्टडी पेपर दिखाकर अरमान और मायरा से अलग कर देती है। यह सब याद कर वह अपने रूम में रोने लगती है। इस दौरान, उसे काजल की बात याद आ जाती है, जब उसने खुलासा किया था कि विद्या की वजह से अभिरा-अरमान अलग हो गए और मायरा अपनी मां से नफरत करने लगी।

अभिरा ने अरमान के लिए उठाई आवाज

आने वाले एपिसोड्स में हम देखेंगे कि संजय और कृष, अरमान को बताते हैं कि मित्तल उसे फर्म से बाहर निकालना चाहता है, जिस पर अभिरा को बहुत गुस्सा आता है। वह उनसे कहती है कि कागजों से कुछ तय नहीं होगा। वह कहती है कि इस बात को कोई नहीं बदल सकता कि ‘पोद्दार फर्म’ अरमान की है।

ये भी पढे़ं-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री, गैर मर्द संग पत्नी को देख अरमान के उड़े होश


KSBKBT 2: तुलसी ने ठुकराया मिहिर से दोबारा शादी का ऑफर, रेओ के आते ही नंदिनी की बिगड़ी हालत

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp