
समय रैना फरवरी 2025 में अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर काफी चर्चा में थे। शो का एक एपिसोड समय रैना के विवाद में होने की वजह बना था। एक एपिसोड दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते रणवीर अल्लाहबादिया खुद, समय रैना, उनका शो और शो में पहुंचे अन्य सेलिब्रिटी इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। मामला इतना बढ़ गया कि समय ने प्लेटफॉर्म से सारे एपिसोड हटा दिए और मामला कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा। हालांकि, इस विवाद के साल भर बाद समय रैना एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने को तैयार हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया, जिस पर रैपर बादशाह का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का हुआ ऐलान
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में नए सीजन की झलक शेयर करते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिखाई दिए बॉडीगार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए शो को किसी की नजर न लगे इसलिए दर्शकों को नींबू-मिर्च का इमोजी डालने को कहा था। इस पोस्ट को शेयर करते ही इस पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। सिंगर और रैपर बादशाह ने भी समय रैना के अपकमिंग शो के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी है।
बादशाह ने समय रैना को दी सलाह
समय रैना के अपकमिंग शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अनाउंसमेंट पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए बादशाह ने पुराने विवाद पर चुटकी ली और लिखा- ‘अपने लिए अच्छा एडिटर ढूंढना।’ बादशाह का ये पोस्ट देखने के बाद कई अन्य यूजर ने भी मजाक मस्ती शुरू कर दी। एक ने लिखा- ‘टटीरी के लिए आपको भी अच्छी लीरिक्स ढूंढनी चाहिए थी।’ एक और ने लिखा- ‘रणवीर अल्लाहबादिया को भी समय रैना को नींबू-मिर्च गिफ्ट करना चाहिए।’ एक और लिखता है- ‘बुरी नजर वाले तेरा सिर टकला।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर इस पो्ट पर चुटकी ले रहे हैं।
क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद की बात करें तो ये मामला 1 साल पुराना है। फरवरी 2025 में समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक एपिसोड यूट्यूब पर अपलोड किया था, जिसमें रणवीर अल्हाबादिया भी बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए थे। इसी दौरान रणवीर ने माता-पिता पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद धीरे-धीरे गहराता गया और सोशल मीडिया यूजर इतने नाराज हो गए कि रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ समय रैना को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि आखिरकार समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड यू्ट्यूब से हटा दिए मगर विवाद फिर भी नहीं थमा और विवाद तब और बढ़ गया जब मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने हस्तक्षेप किया और इसके बाद रणवीर नेन माफीनामा दाखिल किया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की।
ये भी पढ़ेंः ‘मेरी जर्नी बहुत अलग रही है’, आलिया भट्ट ने प्रिविलेज्ड होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कभी-कभी बुरे दिन होते हैं
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
