digital products downloads

करन जोशी के हैकिंग वाले दावे पर भड़कीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस

करन जोशी के हैकिंग वाले दावे पर भड़कीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री नेहल वडोदिया और गुजराती अभिनेता करन जोशी के बीच का सोशल मीडिया विवाद इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। हाल ही में करन जोशी द्वारा अभद्र संदेश भेजने के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद नेहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा कर इस मामले को और गरमा दिया है। नेहल ने सीधे तौर पर करन से उन पुख्ता सबूतों की मांग की है जिससे यह साबित हो सके कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट वाकई हैक हुआ था। नेहल ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जानिए असली सच क्या था, वो भी सबूत के साथ। अब आप खुद तय करें कि कौन सही है और कौन गलत। क्या वाकई अकाउंट हैक हुआ था, या यह खुद को बचाने के लिए रचा गया सिर्फ एक नाटक था?’

वीडियो शेयर कर नेहल ने दिखाए चैट के सबूत

अपने इस नए वीडियो में नेहल ने करन जोशी के साथ हुई बातचीत के तमाम स्क्रीनशॉट और चैट्स को जगजाहिर किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इंस्टाग्राम पर उनके बीच हुई चैट में डिसअपीयरिंग मैसेज का विकल्प चालू नहीं था, जिससे यह बातचीत सुरक्षित रही। इसके अलावा नेहल ने 27 जनवरी 2026 को करन के एक करीबी दोस्त के साथ हुई बातचीत का भी पर्दाफाश किया। करन के हैकिंग वाले दावों को सिरे से खारिज करते हुए अभिनेत्री ने चुनौती दी है कि यदि उनका अकाउंट सच में हैक हुआ था तो वे उन चैट्स के स्क्रीनशॉट दिखाएं जहां उनके अलावा बाकी लोगों को भी ऐसे आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए थे।

क्या है इस पूरे विवाद का मुख्य कारण?

अभिनेत्री नेहल वडोदिया और करन जोशी के बीच इस विवाद की चिंगारी साल 2026 की शुरुआत में ही सुलग गई थी। नेहल ने सार्वजनिक रूप से फिल्म ‘लालो’ के मुख्य अभिनेता करन पर इंस्टाग्राम पर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। नेहल ने दावा किया था कि करन ने पहले इस चैट के लिए अपने एक दोस्त को जिम्मेदार ठहराया और बाद में बात बिगड़ती देख इसे हैकिंग का नाम दे दिया। नेहल का यह भी गंभीर आरोप है कि करन ने एक निर्माता, निर्देशक और कुछ साझा दोस्तों के साथ मिलकर उन पर इन पोस्ट को डिलीट करने और इस मामले पर पूरी तरह चुप रहने का भारी दबाव बनाया था।

करन जोशी का इस मामले पर क्या है पक्ष?

अभिनेता करन जोशी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। करन का कहना है कि उनकी फिल्म ‘लालो’ के प्रमोशनल फेज के दौरान उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वास्तव में हैक हो गया था। उन्होंने दावा किया कि इस मसले को पहले ही एक ग्रुप कॉल के माध्यम से निजी तौर पर सुलझा लिया गया था। करन के मुताबिक इस बेवजह के विवाद ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को मानसिक रूप से काफी ठेस पहुंचाई है। गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कौन हैं अभिनेत्री नेहल वडोदिया?

नेहल वडोदिया भारतीय मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी और गुजराती फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं। उन्हें ‘गंदी बात 3’, ‘जूली’, ‘वुडपेकर’, ‘दुनाली’, ‘इमली’ जैसी बेहद चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज से खास पहचान मिली। इसके अलावा टीवी के नंबर वन कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उन्होंने बबीता जी की सहेली ‘नेहा’ के रूप में एक छोटा लेकिन काफी नोटिस किया जाने वाला किरदार निभाया था। अभिनय के साथ-साथ वे एक सफल मॉडल भी हैं।

ये भी पढ़ें: ‘शक्तिमान’ की सफेद बिल्ली शालिया याद है, जिसने मेजर रंजीत को उतारा मौत के घाट, एक नजर में पहचान नहीं पाएंगे, रियल में है ब्यूटी क्वीन

अब कहां हैं ‘महाभारत’ के दुशासन, जिसने चीर हरण के बाद खींचे द्रौपदी के बाल, चिढ़ने लगे थे लोग, अब चकाचौंध से हुए दूर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp