‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे होस्ट की कमान, क्विज शो में आया नया ट्विस्ट

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे होस्ट की कमान, क्विज शो में आया नया ट्विस्ट

मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इस पॉपुलर क्विज शो के 18वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। नए सीजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कंटेस्टेंट्स का मशहूर ‘हॉट सीट’ पर स्वागत किया जाएगा। यह शो ग्रैंड प्राइज जीतने के मौके के लिए उनकी जानकारी और स्किल्स को परखेगा। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर कई प्रोमो शेयर कर इसके नए फॉर्मेट के बारे में भी बताया है, जो बहुत ही खास होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स को सोचना पड़ेगा। 

कौन बनेगा करोड़पति 18 का नया फॉर्मेट

अमिताभ बच्चन इस शो के नए सजीन के साथ फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। शो के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें होस्ट अमिताभ बच्चन को रोजमर्रा की स्थितियों में दिखाया गया है। इन प्रोमो में बताया गया है कि आज जानकारी आसानी से मिल जाती है और टेक्नोलॉजी ने लोगों के सीखने का तरीका बदल दिया है, लेकिन सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि जानकारी का समझदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए। इसमें यह भी बताया गया है कि सोचना और सही फैसले लेना भी जरूरी है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स को सिर्फ चीजें याद रखने के बजाय सोचने-समझने पर भी ध्यान देना होगा।

केबीसी 18 नए ट्विस्ट के साथ होगा शुरू

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का प्रीमियर 10 अगस्त 2026 को होगा। चैनल ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि इस बार इसमें नया ट्विस्ट आने वाला है। पहले प्रोमो में बिग बी कहते हैं, ‘इतिहास, खेल, विज्ञान इन सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि अब खेल जो है वो बदल गया है। केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला, सोचना पड़ेगा।’ दूसरे प्रोमो में दिग्गत अभिनेता कहते हैं, ‘देखिए आज Ai ने दुनिया को बदल दिया है और ये बदलाव जो है ना रुकने वाला नहीं है जो कल तक नामुमकिन लगता था, वो आज पल भर में मुमकिन होता है और इस बदलती हुई दुनिया में हम सबको भी बदलना पड़ेगा। इसलिए केबीसी में भी हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा।’

कौन बनेगा करोड़पति 18 का तीसरा प्रोमो

तीसरे प्रोमो में वह कहते हैं, ‘आज कल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गया है। आपकी जेब मैं भी। नहीं समझे? अरे भाईसाहब आपके फोन पर। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने का प्रयास किया है, जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उसके लिए जवाब आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा।’

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के होस्ट के तौर पर धांसू वापसी करने वाले अमिताभ बच्चन की अभी दो फिल्मों की आधिकारिक घोषणा हुई, जिसमें ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल शामिल है। दूसरी ओर, बिग बी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढे़ं – श्रद्धा कपूर इस बॉलीवुड मेगास्टार के साथ पीना चाहती हैं कॉफी, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘दुनिया के सबसे अच्छे होस्ट’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp