क्या ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? टीम के स्पोक्सपर्सन ने बताया सच

क्या ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? टीम के स्पोक्सपर्सन ने बताया सच

‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो गई है। अमिताभ बच्चन और कमल हासन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, इसकी अपडेट दोनों सुपरस्टार्स ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए साझा की थीं। हाल ही में ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि आलिया भट्ट नाग अश्विन की फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं और उन्हें सेट पर देखा गया। ये भी माना गया कि वो दीपिका पादुकोण का रिप्लेसमेंट हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये तक दावे किए गए कि आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और कई सीन्स शूट कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई और लोग कंफ्यूज होने लगे।  कई लोग इस सोच में पड़ गए कि क्या आलिया किसी नए रोल के लिए फिल्म का हिस्सा बन रही हैं या फिर वो दीपिका की जगह लेंगी। फिल्म मेकर्स की ओर से इस पर कोई जवाब भी सामने नहीं आ रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ते हुए इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कल्कि 2898 AD में आलिया भट्ट के होने की अफवाहें

फिल्म की टीम के एक स्पोक्सपर्सन ने हिंदुस्तान टाइम्स को साफ किया। कई सोशल मीडिया पेजों ने सोर्स के हवाले से दावा किया कि आलिया कल्कि 2898 AD के सीक्वल में एक बड़ा रोल निभाएंगी। जहां कुछ लोगों को शुरू में लगा कि वह दीपिका की जगह सुमति (SUM-80) का रोल कर रही हैं, वहीं दूसरों ने बताया कि यह एक नया रोल है। यह भी बताया गया कि उन्होंने हैदराबाद में फिल्म के कुछ सीन पहले ही शूट कर लिए हैं, जिससे अटकलों को और बल मिला। जैसे ही यह खबर फैली, एक्साइटेड फैंस ने भी कमेंट्स किए, ‘आलिया भट्ट और साई पल्लवी एक ही फिल्म में?? अभी कोई मुझसे बात नहीं कर रहा।’

कल्कि 2898 AD की टीम ने अफवाहों पर रिएक्ट किया

हालांकि न तो आलिया और न ही कल्कि 2898 AD की टीम ने इन अफवाहों पर पब्लिकली सफाई दी है, लेकिन फिल्म के एक स्पोक्सपर्सन ने बात की। उन्होंने कहा, ‘कोई शूटिंग नहीं,” जिससे उन अफवाहों पर विराम लग गया कि एक्टर ने फिल्म के लिए शूटिंग की है। जब उनसे यह कन्फर्म करने के लिए कहा गया कि क्या उन्हें सीक्वल के लिए लिया गया है तो उन्होंने जवाब दिया, अभी तक कोई ऑफिशियल क्लैरिटी नहीं है। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बाकी सभी ने इसे खबर के तौर पर कॉपी और पेस्ट कर दिया। निश्चित रूप से उनकी कास्टिंग के बारे में अभी तक कोई क्लैरिटी नहीं है।’

दीपिका पादुकोण का कल्कि 2898 AD से बाहर होना

दीपिका के संदीप रेड्डी वांगा से स्पिरिट को लेकर अलग होने के कुछ दिनों बाद, प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने घोषणा की कि वह कल्कि 2898 AD के सीक्वल में भी काम नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, ‘यह ऑफिशियली अनाउंस किया जाता है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। बहुत सोच-विचार के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए और Kalki 2898 AD जैसी फिल्म उस कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की हकदार है। हम उनके भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

साई पल्लवी को लेकर भी उड़ी अफवाह

इस साल फरवरी में जब खबर आई कि साई पल्लवी SUM-80 के रोल में दीपिका की जगह ले सकती हैं तो एक सोर्स ने बताया, ‘अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन हां, मेकर्स दीपिका के जाने के बाद SUM-80 का रोल करने के लिए साई को देख रहे हैं। उन्हें लगता है कि वह इस रोल के लिए एकदम सही रहेंगी।’ उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया कि साईं को नाग ने फाइनल कर लिया है और शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होगी। उन्होंने कहा, ‘ये सब सिर्फ अफवाहें हैं क्योंकि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। कृपया ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार करें।

ये भी पढ़ें: क्या सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हैं संचिता उगाले की मौत के तार? सुसाइड के बाद भाई ने जोड़ा कनेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp