digital products downloads

तीन-तीन सुंदर हीरोइन्स के फेर में उलझे आयुष्मान खुराना

तीन-तीन सुंदर हीरोइन्स के फेर में उलझे आयुष्मान खुराना

‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर शनिवार शाम को रिलीज हो गया। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रकुल ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ’15 मई से प्रजापति पांडे मचा रहे हैं बवाल… कौन पत्नी, कौन वो? हाल करेंगे सारे सवाल… परिवार सही देखेंगे। पति पत्नी और वो दो ट्रेलर आउट नाउ। 15 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’

ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रजा और दुर्गेश कुमार भी अहम भूमिका में हैं। गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज प्रस्तुत, टी-सीरीज फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज प्रोडक्शन, ‘पति पत्नी और वो दो’, मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित, भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित और जूनो चोपड़ा द्वारा रचनात्मक रूप से निर्मित है। यह फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत पहली पति पत्नी और वो 2019 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह 1978 में इसी नाम की फिल्म का आधुनिक रीमेक थी और इसमें आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी सहायक भूमिका में थे।

क्या तीसरी बार भी चलेगा जादू?

बता दें कि पति पत्नि और वो नाम की पहली फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अब इसी तरह की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 15 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को अच्छी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी कमाई के मामले में कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स का भी इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी कहानी की भी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। विजय राज जैसे कमाल के कलाकार भी इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- 32 साल पुराना दूरदर्शन का सिटकॉम शो, हर एपिसोड कॉमेडी से भरपूर, IMDb रेटिंग 8.3, ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

फिल्म जिसमें अक्षय कुमार ने किया था चंद मिनटों का कैमियो, बॉक्स ऑफिस पर कूटे थे 850 करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp