दीपिका पादुकोण की 14 साल पुरानी फिल्म ने नेहा कक्कड़ को बनाया था स्टार

दीपिका पादुकोण की 14 साल पुरानी फिल्म ने नेहा कक्कड़ को बनाया था स्टार

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। नेहा आज गायकी की दुनिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन नेहा के लिए हमेशा से दुनिया की सूरत ऐसी नहीं रही है। नेहा ने फलक चूमती शोहरत तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है और भाग्य ने उनका खूब साथ दिया है। साथ ही जिंदगी की पगडंडियों के उतार-चढ़ाव से जूझती नेहा ने गायकी की दुनिया में सफलता हासिल की है। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं नेहा के करियर और निजी जिंदगी की कहानी। 

गुर्बत में कटा बचपन और संघर्ष से पलट दी दास्तां

नेहा का जन्म आज ही के दिन 1988 में ऋषिकेष में हुआ था। नेहा के पेरेंट्स यहां किराए के कमरे में रहा करते थे और तीनों बच्चों के साथ जिंदगी जीते थे। नेहा की बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को गायकी का शौक था और उनके पिता भी  भजन गायकी में दिलचस्पी रखते थे। अपनी बड़ी बहन को देखते हुए नेहा ने भी गायकी का शौक पाला और महज 4 साल की उम्र से ही माता के जगराते गाने लगीं। साथ ही स्कूल में भी गायकी के कॉम्पटीशन में नेहा ने खूब नाम कमाया। इसके साथ ही अपने पिता के साथ जगरातों में अपनी आवाज देनी लगीं। यहां नेहा को थोड़ा पैसा तो मिला लेकिन वो शोहरत नहीं मिल रही थी जिसकी वे हकदार थीं। नेहा जब बड़ी हुईं तो उनके सपनों ने हौसलों की उड़ान मांगी और नेहा मुंबई आ गईं। यहां शुरू हुआ संघर्ष एक लंबा सफर जिसने नेहा को  गायकी की दुनिया का स्टार सिंगर बना दिया। 

16 साल की उम्र में मुंबई में एंट्री

नेहा जब महज 16 साल की थीं तो अपने भाई टोनी  कक्कड़ के साथ मुंबई आ गईं। यहां नेहा ने करीब 1 साल खूब ऐड़ियां घिसीं और उन्हें इंडियन आइडल सीजन 2 में गाने का मौका मिला। हालांकि नेहा ये शो जीत नहीं पाईं लेकिन उन्हें सोनू निगम के सामने गाने का मौका मिला। इस मंच ने नेहा को कॉन्फिडेंस दिया और उन्होंने अपनी म्यूजिल एल्बम ‘नेहाः द रॉकस्टार’ बनाई। इसके गाने औसतन हिट रहे और नेहा को करियर में फायदा मिला। इसके बाद साल 2008 में नेहा को ‘मीराबाई नॉट आउट’ (2008) का गाना ‘हाय रामा’ मिला, जिसे उन्होंने सुखविंदर के साथ गाया। इस गाने ने नेहा को खूब पॉपुलरिटी दिलाई और संगीत की दुनिया में उनकी आवाज की चर्चा होने लगी। 

दीपिका की इस फिल्म ने बनाया स्टार

नेहा ने फिल्मों में गाने से पहले अपने लिए एक खास पहचान हासिल कर ली थी। साल 2009 में प्रीमियर हुए टीवी के सुपरहिट शो ‘ना आना इस देश लाडो’ के टाइटल सॉन्ग ने भी नेहा को घर घर में पहचान दिलाई। लेकिन उन्हें सफलता दिलाई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कॉकटेल ने जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना सेकेंड हैंड जवानी ने  लोगों के दिलों को छुआ और नेहा को संगीत की दुनिया का स्टार बना दिया। फिर नेहा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और संगीत की दुनिया की स्टार हैं। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें-सुनसान द्वीप पर फंसी 8 लड़कियां, जिंदा रहने के लिए लड़ती हैं जंग, ‘द वाइल्ड्स’ की कहानी दिमाग पर कर लेगी कब्जा

24 की उम्र में मिला पैसा, शोहरत और सफलता, फिर क्यों खुशी नहीं थीं दीया मिर्जा? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp