नागार्जुन की फिल्म में हुई तब्बू की एंट्री? 28 साल बाद KING 100 में दिखेंगी साथ

नागार्जुन की फिल्म में हुई तब्बू की एंट्री? 28 साल बाद KING 100 में दिखेंगी साथ

नागार्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। आखिरी बार नागार्जुन ‘कुली’ में नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे। अब नागार्जुन अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो उनकी 100वीं फिल्म भी होने वाली है। हाल ही में नागार्जुन की 100वीं फिल्म का ऐलान हुआ है, जिसे लेकर अभिनेता के फैंस फैंस में उत्सुकता बढ़ने लगी है। इस फिल्म का नाम फिलहाल ‘किंग 100’ रखा गया है और ऐसी चर्चा है कि तब्बू भी इस फिल्म में उनके साथ नजर आ सकती हैं। लेकिन, फिल्म में दोनों का कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा, बल्कि वह लेडी विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

नागार्जुन की फिल्म में तब्बू की एंट्री?

जब से नागार्जुन की 100वीं फिल्म का ऐलान हुआ है, उनके फैंस में गजब की उत्सुकता देखने को मिल रही है। अभिनेता के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब हैं। इस बीच फिल्म में तब्बू की एंट्री की चर्चा भी हो रही है। अगर ऐसा होता है तो तब्बू और नागार्जुन 28 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। हालांकि, अब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि अब तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या हो सकता है तब्बू का रोल?

बताया जा रहा है कि ‘किंग 100’ में तब्बू का नागार्जुन के साथ रोमांटिक एंगल नहीं होगा। फिलहाल तब्बू के किरदार के बारे में ज्यादा अपडेट नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में लेडी विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं। ‘वैराइटी इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, तब्बू ‘किंग 100’ में खलनायिका की भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन आर. ए. कार्तिक कर रहे हैं और नागार्जुन इसमें लीड रोल में नजर आएंगे।

तब्बू का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो तब्बू इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। आखिरी बार वह अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और परेश रावल स्टारर ‘भूत बंगला’ में नजर आई थीं और इससे पहले एचबीओ की चर्चित सीरीज ‘ड्यूनः प्रोफेसी’ में सिस्टर फ्रांसेस्का की अहम भूमिका में दिखाई दी थीं। नेटफ्लिक्स की ‘खुफिया’ में भी अपनी भूमिका के लिए वह काफी चर्चा में रहीं और अब विजय सेतुपति के साथ ‘स्लम डॉग’ और अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः Bhool Bhulaiyaa Vs Bhooth Bangla: ‘भूल भुलैया’ से किन मामलों में पीछे रह गई ‘भूत बंगला’, तगड़ी कॉमेडी के बाद भी मिसिंग हैं कल्ट बनाने वाली 5 बातें

विलेन बन हीरो के पसीने छुड़ा चुकी हैं ये 8 हीरोइन, मेकर्स पर हुई छप्परफाड़ बारिश, दमदार एक्टिंग से लूटी लाइमलाइट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp