फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग, बहन ने लगाए संगीन आरोप, अब मां ने किया बचाव

फरहाना भट्ट के घर में छिड़ी जंग, बहन ने लगाए संगीन आरोप, अब मां ने किया बचाव

बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट का नाम एक नई कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में  है। फरहाना भट्ट पर हाल ही में फैजाना नाम की लड़की ने खुद को अभिनेत्री की सगी बहन बताते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने फरहाना पर गंभीर आरोप लगाए थे। फैजाना ने स्टेटमेंट में दावा किया था कि फरहाना ने उनकी मां को घर से निकाल दिया है और उनकी वजह से उनकी मां अस्पताल पहुंच गई हैं। इसी के साथ फैजाना ने अपनी एक्ट्रेस बहन पर और भी आरोप लगाए थे। अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। फैजाना के आरोपों के बाद अब फरहाना की मां अफरोजा ने एक वीडियो जारी करते हुए फैजाना के दावों को खारिज कर दिया है।

फरहाना को मिला मां अफरोजा का सपोर्ट

फरहाना भट्ट की मां अफरोजा का एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने फैजाना के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने फरहाना का पक्ष लेते हुए कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है, जो वो उन्हें घर से निकाल सके। अफरोजा का ये वीडियो सामने आने के बाद अब पूरे मामले ने एक नया ही टर्न ले लिया है। कई ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बात की खुशी भी जाहिर की कि इस मुश्किल समय में वह फरहाना के बचाव के लिए खुद सामने आई  हैं।

फरहाना की मां का वीडियो

वीडियो में अपना परिचय देते हुए फरहाना भट्ट की मां अफरोजा ने कहा, ‘अस्सलामु अलैकुम। मैं फरहाना की मां हूं, जैसा कि आप मुझे जानते हैं। मुझे सोशल मीडिया पर आने और बोलने का फैसला लेना पड़ा, क्योंकि मैं मजबूर हो गई थी। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये चल रहा है कि मुझे फरहाना ने घर से निकाल दिया। किसी की मजाल नहीं है कि मुझे फरहाना के घर से निकाल सके। फरहाना मेरी बेटी थी, है और रहेगी। उसके घर से कोई मुझे निकाल सके, इतना किसी में दम नहीं है। अगर फरहाना को पता चला कि किसी ने मुझे उसके घर से निकालने की कोशिश की है तो वो खुद उसके खिलाफ हो सकती है, और ये बात मैं जानती हूं।’

फरहाना के हेटर्स को दिया जवाब

‘वो मेरे साथ कभी ऐसा करना तो दूर, सोच भी नहीं सकती। उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया है और मैंने भी बहुत कुछ किया है। व्हॉट्सएप पर बहुत से स्क्रीनशॉट आ रहे हैं कि ये क्यों किया, वो क्यों किया। लेकिन, जो हुआ ही नहीं है उसके सवाल-जवाब का क्या मतलब। मेरी बेटी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं उसकी मेहनत जाया नहीं होने दूंगी। उसके हेटर्स ये याद रखें कि मैं किसी को उसके सिर पर नहीं चढ़ने दूंगी।’

फरहाना पर बहन फैजाना के आरोप

हाल ही में खुद को फरहाना की बहन बताते हुए फैजाना ने X पर एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाए थे। फैजाना ने फरहाना पर आरोप लगाते हुए लिखा था- ‘ये मेरे लिए सबसे मुश्किल बातों में से एक है। फरहाना मेरी सगी बहन है और हम सब साथ बड़े हुए हैं, एक ही घर में। हमने जिंदगी के हर पड़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया है। जब वो बिग बॉस में गई, उसने मुझे सबके सामने अपनी बहन मानने से इनकार कर दिया, तब मुझे बहुत दुख हुआ था। सालों तक मुझ पर आरोप लगाए गए कि मैंने फरहाना और अपनी मां के बीच गलतफहमियां पैदा की हैं। लेकिन, ये बात सच नहीं है।’

फरहाना ने मां को घर से निकाला

फैजाना ने आगे लिखा- ‘जब हमारी मां फरहाना के साथ रहने के लिए मुंबई गईं, तो उन्होंने खुद सारी चीजें देखीं और अपने अनुभवों के आधार पर अपनी राय  बनाई। मां जिन हालातों से गुजरी हैं, उसका उन पर गहरा असर हुआ है। उनकी इतनी गंभीर हालत है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, हमने जो कुछ भी कहा है, उन सबके सबूत हैं हमारे पास। हमारे रिश्ते के सम्मान में मैं लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब जब मामला सबके सामने आ गया है तो मैं सबको सच बताना चाहूंगी। अगर फरहाना का मानना है कि उनकी कोई बहन नहीं है, तो मैं भी यही मान लूंगी। ये सालों के दुख, निराशा और खामोशी का नतीजा है।’

ये भी पढ़ेंः फराह खान ने Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना की तारीफ, फरहाना भट्ट रह गईं हैरान, रिएक्शन हुआ वायरल

बिग बॉस 19 के इन 2 कंटेस्टेंट की लगी लॉटरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाएंगे करतब, रोहित के शो का मिला न्योता?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp