
आज शनिवार को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर वरुण धवन के पिता और इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन भी मौजूद रहे। अपने करियर में दर्जनों फिल्में डायरेक्ट कर चुके डेविड अपने बेटे की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ीं। इसका वीडियो भी सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर यहां फिल्म की दोनों हीरोइन मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मौजूद रहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से डेविड धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए दिखाया गया है। यह भावुक क्षण वरुण धवन की वजह से हुआ। डेविड ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में वरुण लगातार बेहतर होते रहेंगे, वह आपकी इच्छा के अनुसार कोई भी भूमिका बखूबी निभाएंगे। लेकिन एक बेटे के रूप में वह वाकई असाधारण हैं।’ जब मैं बीमार था, तब वो अस्पताल में हर पल मेरे साथ थे।’ डेविड ने आगे बताया कि वरुण उनकी कितनी परवाह करते हैं, यह जानकर निर्देशक की आंखों में आंसू आ गए। अपने पिता को रोते देख वरुण धवन भी भावुक हो गए।
5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
है जवानी तो इश्क होना है फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वरुण धवन के अलावा, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे दिग्गज एक्टर रंग जमाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है।
पहले ही दे चुके हैं सुपरहिट फिल्म
बता दें कि डेविड धवन और उनके बेटे वरुण पहली बार साथ काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले दोनों हिट फिल्म भी दे चुके हैं। इस फिल्म का नाम था मैं तेरा हीरो और ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म कमाई के मामले में हिट रही थी और सिनेमाघरों के बाद छोटे पर्दे पर भी काफी पसंद की गई थी। इसके बाद वरुण ने अपने पिता के डायरेक्शन में जुड़वा 2, कुली नंबर 1 में भी काम किया है। अब दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। अब 5 जून को देखने को मिलेगा कि ये जोड़ी एक बार फिर क्या कमाल दिखा पाती है।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं ये साउथ सुपरस्टार बनेगा शक्तिमान? अपनी फिल्मों से रच चुके हैं बॉक्स ऑफिस इतिहास, ये रही सच्चाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






