
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर इस फिल्म ने लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाओं के दम पर बढ़िया प्रदर्शन किया है। जैसे-जैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, शरवरी ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि फिल्म को मिल रहा प्यार देखकर उनका ‘दिल भर आया है’ और लोग जो मैसेज और वीडियो शेयर कर रहे हैं उन्हें पढ़कर अक्सर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। उनके को-स्टार वेदांग रैना ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा सारा प्यार वे सच में डिजर्व करती हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
शरवरी ने इंस्टाग्राम पर उन आर्टिकल्स, पोस्ट और तारीफों के स्क्रीनशॉट शेयर किए जो उन्हें मिल रहे थे, साथ ही ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए बढ़ती तारीफों को भी दिखाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि किसी ऐसी चीज को, जिसमें आपने अपना दिल लगा दिया हो, दूसरों के दिलों में जगह बनाते देखने से बेहतर कोई एहसास हो सकता है या नहीं। शरवरी ने लिखा, ‘मैसेज, वीडियो, आंसू, बातचीत, प्यार… मैं यह सब पढ़ और देख रही हूं, और अक्सर मेरी अपनी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।’ हर एक्टर का सपना होता है कि वह ऐसी कहानी का हिस्सा बने जो लोगों के दिलों में थिएटर से निकलने के बाद भी बसी रहे। आप में से इतने सारे लोगों को ‘मैं वापस आऊंगा’ से जुड़ते हुए देखना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। आने के लिए धन्यवाद। हमारे साथ हर भावना को महसूस करने के लिए धन्यवाद। अपने प्यार से इस फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद। मेरा दिल बहुत भरा हुआ है।’
44 करोड़ रुपयों के पार पहुंचा कलेक्शन
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मैं वापस आऊंगा ने बीते 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 44 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसकी कमाई 31 करोड़ रुपयों के करीब रही है। खास बात ये है कि इस फिल्म का कलेक्शन समय के साथ लगातार बढ़ता चला गया और अब दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा देखने की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म धीरे ही सही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की पीरियड ड्रामा 95 साल के ईशर सिंह ग्रेवाल (नसीरुद्दीन शाह) की कहानी है, जिन्हें आज के पाकिस्तान के सरगोधा जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है।
ये भी पढ़ें-Alpha की रिलीज से पहले चर्चा में आलिया का पोस्ट, शरवरी की ‘मैं वापस आऊंगा’ की फैन हुईं एक्ट्रेस, की तारीफ
आलिया भट्ट की फिल्म प्रमोट करते दिखे रणबीर कपूर, टीशर्ट पर छपा था अल्फा का नाम, वायरल हुआ वीडियो
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
