digital products downloads

मस्तक पर त्रिपुंड, गले में साफा, महाकाल का बुलावा आते ही उज्जैन पहुंचे अर्जुन रामपाल

मस्तक पर त्रिपुंड, गले में साफा, महाकाल का बुलावा आते ही उज्जैन पहुंचे अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की सफलता के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है और उनके किरदार को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच रविवार को अर्जुन रामपाल ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहले उन्होंने आरती के दौरान की बाबा महाकाल की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें बाबा महाकाल का भव्य रूप देखने को मिल रहा है। इसके बाद अर्जुन रामपाल ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह माथे पर त्रिपुंड लगाए और गले में बाबा महाकाल लिखा हुआ साफा डाले नजर आ रहे हैं।

बाबा के बुलावे पर पहुंचे उज्जैन

अर्जुन रामपाल ने ने मंदिर में प्रार्थना की और बाद में एएनआई से बात करते हुए बताया कि वे वहां क्यों गए थे। उन्होंने कहा, “ईश्वरीय आह्वान मुझे यहां लाया है… मैंने सभी की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।” वहीं सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी यात्रा की तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- “धन्य महसूस कर रहा हूं, शुभ रविवार, मातृ दिवस की शुभकामनाएं, सभी माताओं के लिए प्रार्थना की।” इसी के साथ उन्होंनेहैशटैग जयश्रीमहाकाल भी लिखा।

माथे पर त्रिपुंड और गले मं साफा

अर्जुन रामपाल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दो सेल्फी शामिल हैं, जिनमें वह केसरिया और मैरून रंग का धार्मिक शॉल पहने हुए दिखाई दिए, जिस पर वैदिक मंत्र लिखे हुए थे। वहीं अन्य तस्वीरों में बाबा महाकाल की भव्य झलक देखने को मिल रही है। अर्जुन रामपाल ऐसे समय पर उज्जैन पहुंचे हैं, जब उनके करियर में धुरंधर के चलते एक अलग टर्न आ चुका है। आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अर्जुन रामपाल ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ी कहानी में शामिल एक काल्पनिक पाकिस्तानी आईएसआई मास्टरमाइंड मेजर इकबाल का किरदार निभाया है।

अर्जुन रामपाल ने धुरंधर 2 की सफलता के बारे में खुलकर बात की

वहीं अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर 2’ को मिली प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की। एनडीटीवी से धुरंधर 2 की सक्सेस के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने माना कि फिल्म को जिस स्तर पर सफलता मिली है, वह अभी भी टीम के लिए अविश्वसनीय लगता है। उन्होंने कहा- “मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा, आप समझ रहे हैं ना? मुझे लगता है कि पूरी टीम के लिए यह बेहद अद्भुत अनुभव रहा है। किसी के भी सपनों और कल्पना से कहीं ज्यादा। यह आपको कृतज्ञता के भाव से भर देता है।”

ये भी पढ़ेंः प्रियंका, दीपिका और आलिया की राह पर एक और हसीना, हॉलीवुड फिल्म में दिखाएंगी एक्शन अवतार, जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

एक फिल्म वाली हीरोइन, सुपरस्टार संग डेब्यू के बाद ही एक्टिंग से फेरा मुंह, बिजनेस टाइकून से रचाई शादी, जी रहीं हैं शाही जिंदगी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp