
टीवी शो ‘वसुधा’ आजकल टीआरपी चार्ट पर नंबर वन पर बना हुआ है। यह फैमिली ड्रामा लगातार चार हफ्तों तक हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल का नंबर एक शो बना रहा है, जिससे भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक के तौर पर इसकी जगह पक्की हो गई है। प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा का यह शो दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। शो की इस शानदार सफलता के बीच एक्ट्रेस परिणीता बोरठाकुर का हैरान करने वाला बयान सामने आया है।
नौशीन अली की जगह परिणीता बोरठाकुर बनी चंद्रिका
जी5 के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ में परिणीता बोरठाकुर ‘चंद्रिका सिंह चौहान’ का किरदार निभा रही हैं। यह वह किरदार है, जिसे उन्होंने लगभग दस महीने पहले निभाना शुरू किया था। एक्ट्रेस, जो नौशीन अली सरदार के शो छोड़ने के बाद इसमें शामिल हुई थीं। उन्हें दर्शकों से इस रोल के लिए बहुत प्यार मिला है, जिसकी एक्ट्रेस को उम्मीद नहीं थी। अपने अनुभव पर बात करते हुए, परिणीता ने का कि शुरुआत में यह बदलाव पूरी तरह से आसान नहीं था। किसी ऐसे स्टार की जगह लेना, जिसने पहले से ही किसी किरदार को इतना मशहूर कर दिया हो।
‘जब मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तो हर किसी ने इस खबर पर अच्छा रिएक्शन नहीं दिया, जिन लोगों ने मेरा काम नहीं देखा था, वे थोड़े हिचकिचा रहे थे। जाहिर है, हर किसी के फैन होते हैं और वे इतनी जल्दी खुश नहीं होते।’
परिणीता बोरठाकुर की एंट्री से कोई नहीं था खुश
एक्ट्रेस ने बताया कि जो दर्शक पहले से ही ‘स्वरागिनी’, ‘बेपनाह’ और ‘स्पाई बहू’ जैसे शो में उनकी परफॉर्मेंस देख चुके हैं। उन्होंने शुरू से ही उन्हें प्यार दिया। परिणीता ने टेलीविजन इंडस्ट्री में सालों काम करने के बावजूद, इससे पहले कभी ऐसा कोई रोल नहीं किया था जिसे किसी दूसरे एक्टर ने पहले निभाया हो। इस पर बात करते हुए इंडिया फोरम्स को उन्होंने कहा:
‘लेकिन यह सिर्फ शुरुआत में था। अब लोग बहुत प्यार दे रहे हैं, जितना मैंने कभी सोचा भी नहीं था, उससे कहीं ज्यादा। उस समय तो मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। हां, यह मेरा पहला रिप्लेसमेंट है। मुझे नहीं पता कि मैं दोबारा किसी को रिप्लेस करना चाहूंगी या नहीं। सेट पर लोग मेरी एंट्री से खुश नहीं थे।’
ये भी पढे़ं-
‘लोग इतने वेल्ले हैं’, क्या Alpha के सेट पर हुआ था आलिया भट्ट-बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने बताया सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
