digital products downloads

1 फिल्म के लिए 3 बार बदली बॉडी, पहलवान का लुक देखा तो चौंक गए फैन

1 फिल्म के लिए 3 बार बदली बॉडी, पहलवान का लुक देखा तो चौंक गए फैन

राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी बीते दिनों खूब चर्चा में रही है और 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इसका एक टीजर रिलीज हुआ था जिसमें राम चरण के किरदार की झलकियां भी देखने को मिली थीं। इस किरदार के लिए राम चरण ने धांसू बॉडी बनाई है और इसकी खूब तारीफें भी हो रही हैं। लेकिन अब खुद एक्टर ने बताया कि उनके लिए ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन आसान नहीं था। पेड्डी के किरदार के लिए राम चरण ने पहले क्रिकेटर के रोल के लिए शरीर तैयार किया, फिर कबड्डी प्लेयर के हिसाब से और फिर आखिर में एक पहलवान जैसा भारी भरकम बॉडी तैयार की। 

फिल्म के किरदार को लेकर क्या बोले राम चरण?

राम चरण ने हैदराबाद में अपनी फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट में कहा ‘मुझे इस किरदार को निभाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिटनेस की ये जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं थी और डायरेक्टर ने मुझे टॉर्चर से गुजरते देखा है। क्योंकि पहले मुझे एक क्रिकेटर की तरह बॉडी बनानी पड़ी जो काफी लीन होती है। इसके बाद मुझे किरदार के लिए एक कबड्डी प्लेयर की तरह की सुडौल और फुर्तीली बॉडी बनानी पड़ी। इसके बाद मुझे आखिर में एक पहलवान की तरह भारी भरकम शरीर बनाना पड़ा। एक ही किरदार के लिए मुझे तीन बार यातनाओं से जूझना पड़ा है।’

जाह्नवी कपूर भी आएंगी नजर

डायरेक्टर बची बाबी सना की ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी और फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में राम चरण ने एक पहलवान का रोल निभाया है जो स्पोर्ट्स के जरिए अपने और अपने गांव का नाम रोशन करता है। फिल्म में बॉलीवुड हीरोइन जाह्नवी कपूर ने भी इसमें लीड रोल निभाया है। इसके साथ ही दिव्येंदु शर्मा ने भी राम बुजी नाम का एक दमदार रोल प्ले किया है। फिल्म में साउथ स्टार जगपति बाबू, सत्या और कीर्ति शेट्टी भी अहम किरदारों में देखने को मिलने वाला है। 

ये भी पढ़ें- अब कहां है कालिया नाग को नचाने वाला ‘श्री कृष्णा’ का छोटा कान्हा, कई सालों तक रहा गुमनाम, फिर बना सुपरस्टार

थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर सुपरहिट, 200 दिनों से दर्शकों के दिलों पर कर रही राज, हर सीन कर देगा इमोशनल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp