
‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’, जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। ये फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये थ्रिलर ड्रामा 2023 की फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है। इसमें अलग-अलग केरल, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन ऐसी महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिन्हें लव जिहाद का सामना करना पड़ा था। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है।
द केरल स्टोरी 2 ओटीटी रिलीज
8 मई को जी5 पर ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर तहलका मचाने वाली है। हिंदी ZEE5 द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। फिल्म की पटकथा अमरनाथ झा और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। आशीन ए शाह और रविचंद नल्लाप्पा इसके सह-निर्माता हैं। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन अब इंडस्ट्री के जानकार यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म क्या कमाल दिखाती है।
द केरल स्टोरी 2 विवाद पर विपुल ने क्या कहा था
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस फिल्म को लेकर हुए विवाद के बारे में ANI से कहा, ‘केरल स्टोरी 2 के साथ हमारा उद्देश्य हमेशा से कहानी सुनाने से आगे बढ़कर कुछ ऐसा बनाना रहा है जो लोगों को रुककर सोचने, विचार करने और अपने आसपास की वास्तविकताओं के बारे में कठिन प्रश्न पूछने पर मजबूर करें। यह सिर्फ पर्दे पर दिखाई गई घटनाओं के बारे में नहीं है, बल्कि उनके पीछे के गहरे कारणों को समझने के बारे में है।’
द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज क्यों है जरूरी
उन्होंने आगे कहा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है। हर मां और बेटी के लिए इसे देखना जरूरी है ताकि वे जागरूक और सचेत रहें।’ जी5 की हिंदी बिजनेस हेड और एंड टीवी की चीफ चैनल ऑफिसर कावेरी दास ने कहा कि ओटीटी पर रिलीज का मकसद फिल्म को और अधिक दर्शकों तक पहुंचाना है। ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ के डिजिटल प्रीमियर से हमें इसकी भावनात्मक रूप से समृद्ध और जटिल कहानी को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलता है। इसकी कहानी लड़कियों को छल-कपट को समझाने में मदद करेगी।’
द केरल स्टोरी 2 की कहानी
यह फिल्म भावनात्मक कमजोरी को दिखाती है और किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करने का मैसेज देती है। इसमें तीन महिलाओं की कहानी है, जिनकी यात्रा प्रेम और विश्वास से शुरू होती है, लेकिन फिर डर तथा हेर-फेर की ओर मुड़ जाती है।
ये भी पढे़ं-
अरिजीत सिंह का पहला गाना, जिसने दी सिंगर को पहचान, इमरान हाशमी के रोमांस ने लगाई आग
अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का बुरा हाल, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






