90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन का खूंखार अंदाज

90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन का खूंखार अंदाज

90 के दशक में दर्जनों सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही 50 साल की हो गई हैं। लेकिन आज भी एक्टिंग और सिनेमा के प्रति उनका जुनून देखने को मिलता है। 90 के दशक की सबसे खूबसूरत हीरोइन्स में गिनी जाने वाली करिश्मा अब खूंखार रोल में नजर आने वाली हैं। करिश्मा ने सीरीज ‘ब्राउन’ में अपनी दमदार एक्टिंग दिखाई है। इस सीरीज में करिश्मा एक पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज हुआ है और इसे जी5 पर प्रीमियर किया जाएगा। 

क्या होने वाली है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी रीता ब्राउन नाम की पुलिस अधिकारी की जिंदगी की भावनाओं को एक्सप्लोर करती है। रीता का रोल करिश्मा कपूर ने प्ले किया है। रीता एक शराबी पूर्व पुलिस अधिकारी है जो एक महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर की तलाश में है। रीता अपनी जिंदगी से भी जूझ रही है और एक कॉम्लिकेटेड केस उसकी जिंदगी को हिलाकर रख देता है। सीरीज में करिश्मा के साथ जस्सू सेनगुप्ता, हेलेन, अनिरुद्ध रॉय, सूर्य शर्मा, मेघना मलिक, सोनी राजदान, अहल्या शेट्टी और केके रैना जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। 

मर्डर मुबारक में प्ले किया था दमदार रोल

बता दें कि करिश्मा कपूर ने अब तक अपने करियर में 66 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 2024 में आई फिल्म मर्डर मुबारक में करिश्मा ने शहनाज नूरानी का रोल प्ले किया था। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद करिश्मा ने जमानत में भी काम किया है। अब करिश्मा अपनी ओटीटी सीरीज ब्राउन की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। ये सीरीज 5 जून 2026 को जी5 पर प्रीमियर हो जाएगी। अब देखना होगा कि क्या करिश्मा इस किरदार में लोगों की तारीफें बटोर पाती हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें-लो आ गया सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi का पहला रिव्यू, सुभाष घाई ने देख ली फिल्म, शेयर किया अनुभव

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? आगे बढ़ सकता है थ्री इडियट का सीक्वल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp