
आशा भोसले ने इस दुनिया को 92 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। 12 अप्रैल को दिग्गज गायिका का मुंबई में निधन हो गया। 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। इतना ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी उन्होंने श्रद्धांजलि देने पहुंचा। रणवीर सिंह से लेकल विक्की कौशल, आमिर खान से लेकर एआर रहमान तक बॉलीवुड के दिग्गजों ने उनके अंतिम दर्शन किए। आशा भोसले के फ्यूनरल की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें सितारे उनकी पोती आशा भोसले को कंसोल करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो विक्की कौशल का भी सामने आया, जिसमें वो जनाई से बात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाते दिखे।
विक्की कौशल के पीछे खड़ा था शख्स
इस वीडियो में विक्की कौशल और जनाई की बात ने तो ध्यान खींचा ही, लेकिन उससे भी ज्यादा दोनों के पीछे खड़ा शख्स सुर्खियों में आ गया है। अब सवाल आता है कि आखिर उस शख्स की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल नेटिजन्स को वो शख्स सुशांत सिंह राजपूत जैसा लग रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जनाई और विक्की कौशल आगे खड़े बाते कर रहे हैं, लेकिन उनके ठीक पीछे एक शख्स सफेद कुर्ता-पजामा पहने खड़ा है। ये शख्स भोसले परिवार के साथ ही खड़ा नजर आया। उसके हाव-भाव, चहरे के फीचर्स और नैन-नक्श सब सुशांत से मेल खा रहे हैं। अब लोग इस शख्स को देखने के बाद वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
वीडियो देखने वाले फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन साझा किए हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘ये तो बिल्कुल सुशांत जैसा है, चेहरे के फीचर्स कितने मिलते हैं।’ एक और शख्स ने कहा, ‘विक्की पर तो नजर ही नहीं गई, सीधे पीछे खड़े शख्स पर जा रही है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘आखिर ये बंदा है कौन, क्या ये आशा जी की फैमिली से है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘आज भी सुशांत की झलक दिख जाने पर लोग उत्साहित हो जाते हैं।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ये शख्स कौन है, जिसके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही है।
ये भी पढ़ें: 13 सालों में कितना बदल गए ‘महाभारत’ के छोटे कृष्ण, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाएंगे, अब लगते हैं हैंडसम हंक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






