digital products downloads

‘लव आज कल’ की सीधी-सादी हरलीन याद है? सैफ अली खान की हीरोइन ने सादगी से जीते दिल

‘लव आज कल’ की सीधी-सादी हरलीन याद है? सैफ अली खान की हीरोइन ने सादगी से जीते दिल

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जिन्हें पहली ही फिल्म में सुपरस्टार्स के साथ काम करने और अपार लोकप्रियता पाने का मौका मिलता है। भाग्यश्री और जायरा वसीम जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्होंने शिखर पर होने के बावजूद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। इसी फेहरिस्त में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जिसने अपनी सादगी और अभिनय से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया था। ताज्जुब की बात यह है कि वह भारतीय नहीं थीं, फिर भी उन्होंने एक पारंपरिक भारतीय लड़की के किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि कोई उनकी असल पहचान का अंदाजा भी नहीं लगा सका।

मॉडलिंग से बॉलीवुड का सफर

हम बात कर रहे हैं ब्राजीलियाई मूल की मॉडल गिसेली मोंटेइरो की। ब्राजील के एस्पिरिटो सैंटो में जन्मी गिसेली ने महज 17 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। करियर की तलाश उन्हें साल 2008 में सपनों के शहर मुंबई ले आई। यहां उनकी किस्मत तब पलटी जब उन्हें निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ के लिए चुना गया। दिलचस्प बात यह है कि गिसेली ने शुरुआत में फिल्म के दूसरे हिस्से में सैफ अली खान की विदेशी गर्लफ्रेंड ‘जो’ के रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

कैसे मिला रोल?

गिसेली ने मशहूर डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया के जरिए इम्तियाज अली से संपर्क किया था। हालांकि इम्तियाज की पत्नी के सुझाव पर उन्हें हरलीन कौर के महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया। निर्देशक लंबे समय से पूरे भारत में इस रोल के लिए सही चेहरे की तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें वह सादगी गिसेली में मिली। फिल्म की रिलीज से पहले उनकी पहचान को पूरी तरह छिपा कर रखा गया था ताकि दर्शकों के लिए उनका भारतीय लुक एक सरप्राइज बना रहे।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका और विदाई

साल 2009 में रिलीज हुई ‘लव आज कल’ एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म की सफलता ने गिसेली के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए और उन्हें हर तरफ से सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने ‘ऑलवेज कभी कभी’ जैसी कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में उनका सफर सिर्फ तीन फिल्मों तक ही सीमित रहा।

ग्लैमर छोड़ चुनी अलग राह

प्रसिद्धि और बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ में होने के बावजूद गिसेली ने एक साहसी फैसला लिया। उन्होंने महसूस किया कि उनका झुकाव अभिनय की तुलना में कला और निर्माण की ओर अधिक है। अंत में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ दिया और वापस अपनी पढ़ाई पूरी करने का मन बनाया। आज गिसेली एक सफल आर्किटेक्ट हैं और अपनी इस नई पहचान के साथ एक शांत और संतुष्ट जीवन जी रही हैं। अब वो सोशल मीडिया से भी दूर हो गई हैं और पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर हैं।

ये भी पढ़ें: ‘महाभारत’ का छोटा कृष्ण याद है, 13 साल बाद बदली जिंदगी, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाएंगे, अब लगते है हैंडसम हंक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp