digital products downloads

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर-तुलसी का बेटा बनेगा शांतिनिकेतन के पतन का कारण, फिर टूटेगा नंदिनी का दिल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर-तुलसी का बेटा बनेगा शांतिनिकेतन के पतन का कारण, फिर टूटेगा नंदिनी का दिल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीआरपी में लगातार पहले स्थान पर कब्जा किए हुए है। एकता कपूर का क्योंकि सास भी कभी बहू थी का रीबूट वर्जन सोशल मीडिया पर भी अपनी कास्ट और कहानी की वजह से छाया हुआ है। हाल ही में इस सीरियल में नोइना के किरदार में नजर आईं बरखा बिष्ट ने इसे अलविदा कहा था। अब इस शो में नई एंट्री होने वाली है, जिसे तुलसी और मिहिर के परिवार में एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस बार शांतिनिकेतन के पतन का कारण घर का बेटा बनेगा। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे नंदिनी और करण में एक बार फिर से दूरी आने वाली है, जिससे सभी को परेशानी होगी।

करण के सीक्रेट अफेयर से होगा बवाल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नंदिनी जल्द ही तुलसी को करण के सीक्रेट अफेयर के बारे में बताएगी। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो के आने वाले एपिसोड में अतीत से एक ऐसे व्यक्ति की वापसी होगी, जो करण और नंदिनी की जिंदगी तबाह करने की धमकी देगा। मौजूदा ट्रैक के मुताबिक करण ने नंदिनी के शक को दूर करते हुए बताया कि उसने मालाबार हिल्स में एक घर खरीदा है। हालांकि, नंदिनी उसकी इस सफाई से संतुष्ट नहीं है और उसे अब भी शक है कि वह कोई और राज छिपा रहा है।

करण और नंदिनी के तलाक की वजह

करण परेशान होकर यह फैसला करता है कि अगर उनके बीच अब भरोसा नहीं बचा है तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए। इसी बीच तुलसी को एहसास होता है कि करण-नंदिनी के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं और वह नंदिनी से इस दरार की वजह के बारे में पूछती है। शुरू में तो नंदिनी इस बारे में बात करने से इनकार करती है, लेकिन बाद में वह अपना शक जाहिर करती है कि करण की जिंदगी में कोई दूसरी औरत है, जिसे वह उससे छिपा रहा है।

KSBKBT 2 में तान्या की हुई वापसी

तुलसी यह समझाने की कोशिश करती है कि करण ऐसा इंसान नहीं है जो अपनी पत्नी को धोखा दे, लेकिन जब वह करण के बर्ताव में अजीब से बदलाव देखती है तो उसे भी शक होने लगता है। करण किस इंसान को छिपा रहा है? क्या यह तान्या है, वह औरत जिसे मरा हुआ माना जा रहा है, या कोई और राज है? बता दें कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तान्या की वापसी होने वाली है, जो पिछले कुछ एपिसोड से गायब थी। तान्या आते ही करण और नंदिनी को दूर कर देगी।

ये भी पढे़ं-

‘कभी सौतन कभी सहेली’ का हर्ष याद है? 26 साल में इतना बदल गया एक्टर का लुक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अंजू जाधव ने कहा अलविदा, शेयर की यादगार पलों की झलक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp