digital products downloads

राघव जुयाल संग रोमांटिक एंगल पर शक्ति मोहन ने तोड़ी चुप्पी, कोरियाग्राफर ने बताया सच

राघव जुयाल संग रोमांटिक एंगल पर शक्ति मोहन ने तोड़ी चुप्पी, कोरियाग्राफर ने बताया सच

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन को रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 2’ की विनर के तौर पर जाना जाता है। वह डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में जज और कैप्टन भी रह चुकी हैं। अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा, शक्ति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। जहां एक तरफ डांस रियलिटी शो ने काफी सुर्खियां बटोरीं, वहीं दूसरी ओर शक्ति मोहन और राघव जुयाल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हाल ही में शक्ति ने राघव के साथ अपने बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की।

राघव जुयाल और शक्ति मोहन का क्या रिश्ता है? 

डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में शक्ति मोहन और राघव जुयाल के रोमांटिक पल अक्सर सुर्खियों में रहे। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शक्ति मोहन ने राघव जुयाल के साथ अपने रिश्ते पर बात की। शक्ति और राघव कई डांस रियलिटी शो में साथ नजर आ चुके हैं, जहां शक्ति जज और राघव होस्ट की भूमिका में थे। शक्ति ने बताया कि वह राघव के साथ एक गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि राघव सचमुच बहुत ही खास इंसान हैं। टीवी रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ से पहले वे सिर्फ आम दोस्त थे और भाई-बहनों की तरह ही आपस में झगड़ते थे। हालांकि, जल्द ही शो के मेकर्स ने उनके रिश्ते को एक रोमांटिक एंगल देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा यह सब स्क्रिप्टेड था।

राघव जुयाल संग किस मोमेंट पर क्या बोलीं शक्ति मोहन

इसी बातचीत के दौरान शक्ति ने शो ‘डांस प्लस’ में राघव जुयाल के साथ हुए एक ‘किस मोमेंट’ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘एक किस मोमेंट तो बनाया भी गया था। सच कहूं तो मुझे इसके बारे में पता ही नहीं था। मैंने कुछ ऐसा सुना कि अगर ऐसा होता है तो राघव तुम्हें किस करेगा। मैंने सोचा, क्यों? ऐसा क्यों हो रहा है? मैंने अपनी बात जोर देकर नहीं कही। मेरे मम्मी-पापा भी देख रहे थे। फिर भी मैं आगे बढ़ी और आप देख सकते हैं कि मैं कितनी असहज महसूस कर रही थी।’

ये भी पढे़ं-

बॉलीवुड एक्टर, जिसने कभी पेरेंट्स से नहीं बोला झूठ, मां की मौत का खुद को मानते हैं जिम्मेदार

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय का इतना बदला हुलिया, पहचाना मुश्किल, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp