digital products downloads

‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी आयुष्मान खुराना-सारा अली की फिल्म?

‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी आयुष्मान खुराना-सारा अली की फिल्म?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। पैंस के लिए एक और खुशी की बात यह है कि आखिरकार फिल्म का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया, जिसमें आयुष्मान खुराना का नया किरदार प्रजापति पांडे दिखाई दे रहा है।

पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की साथ में पहली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पति पत्नी और वो दो’ का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने फिल्म की कहानी के बारे में एक हिंट दिया और लिखा, ‘शिकारी खुद हो गया शिकार! अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ #PatiPatniAurWohDo के लिए तैयार! सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को!’ बता दें कि पिछले साल मेकर्स ने बताया था कि यह फिल्म 04 मार्च, 2026 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, बाद में फिल्म की रिलीज टाल दी गई।

पति पत्नी और वो दो का पहला पोस्टर

पोस्टर में उदास आयुष्मान खुराना जाल में फंसे हुए दिख रहे हैं, जिसे ऊपर से तीन औरतें पकड़े हुए हैं। इससे पता चलता है कि वह किसी मुश्किल हालात में फंस गए हैं। तस्वीर में वह एक चीते के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, जो उनके किरदार और कहानी की झलक दिखा रहा है।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्में

‘पति पत्नी और वो दो’ के बाद आयुष्मान और सारा अली खान जासूसी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘उड़ता तीर’ में भी साथ नजर आएंगे। एक्टर के पास ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी पाइपलाइन में है। वहीं, रकुल की तमिल फिल्म ‘इंडियन 3’ में दिखाई देंगी, जो अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। वामिका के पास भी अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में हैं।

ये भी पढे़ं-

26 साल पुराना टीवी शो, जिसमें ‘दशावतार’ की दिखाई गई गाथा, IMDb पर मिली है 8.7 रेटिंग

YRKKH: मायरा की कस्टडी केस पर बवाल, अभिरा-अरमान पर टूटा दुखों का पहाड़, विद्या का हुआ एक्सीडेंट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp