digital products downloads

सारा अर्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बोलीं- दीपिका-आलिया पसंद, मगर नहीं लेना जगह

सारा अर्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बोलीं- दीपिका-आलिया पसंद, मगर नहीं लेना जगह

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सुर्खियों में आईं सारा अर्जुन अब अपने अन्य प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच वह एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सारा अर्जुन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में नन्हीं सारा ने आलिया भट्ट और को-स्टार रणवीर सिंह की क्वीन यानी दीपिका पादुकोण को अपनी प्रेरणा बताती नजर आ रही हैं। लेकिन, इसी के साथ वह ये भी साफ करती दिखीं कि वो किसी को कॉपी नहीं करना चाहतीं और न ही किसी की जगह लेना चाहती हैं, बल्कि उनका लक्ष्य अपनी अलग पहचान बनाना है। वह सारा अर्जुन बनकर ही अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। इतनी कम उम्र में सारा अर्जुन का ये आत्मविश्वास देखकर लोग भी हैरान हैं।

सारा का 9 साल पुराना वीडियो वायरल

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में लीड रोल निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली सारा अर्जुन फिलहाल अपने करियर के एक नए चरण में कदम रख चुकी हैं। येलीना के किरदार को बखूबी निभाकर सारा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर सारा अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये उन दिनों का वीडियो है जब सारा मात्र 11 साल की थीं। वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो क्लिप को देखकर लगता है कि ये वीडियो उनकी मां ने उनके बचपन में रिकॉर्ड किया था। क्लिप में, प्रशंसक छोटी सारा से पूछते हुए नजर आ रहे हैं, ‘बॉलीवुड में आपकी रोल मॉडल कौन सी अभिनेत्री हैं?’

सारा अर्जुन को दीपिका-आलिया पसंद

सारा अर्जुन जवाब देती हैं, “जहां तक ​​मेरी रोल मॉडल्स की बात है… तो मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। मैं आलिया की एक्टिंग की बहुत बड़ी फैन हूं। दरअसल, मुझे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण दोनों की बहुत पसंद हैं, मैं उन दोनों की ही फैन हूं। हालांकि, दोनों में से कोई भी मेरी रोल मॉडल नहीं है, बल्कि वे मेरी प्रेरणा हैं। मैं बस सारा अर्जुन बनकर ही रहना चाहती हूं। मैं किसी की हूबहू नकल नहीं बनना चाहती, न ही मैं किसी और के नए वर्जन के रूप में जानी जाना चाहती हूं।”

सारा अर्जुन के फैन हुए लोग

वायरल वीडियो से एक बात तो साफ होती है कि सारा अर्जन का लक्ष्य शुरुआत से ही क्लियर था और उनके शब्दों से साफ पता चलता है कि वह सारा अर्जुन के रूप में खुद के प्रति सच्ची रहना चाहती हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इतनी कम उम्र में सारा के विचारों की स्पष्टता ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी खासा प्रभावित किया है। लोग सारा के आत्मविश्वास और आत्म-जागरूकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने सारा की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘इतनी कम उम्र में इस लड़की में अपनी अलग पहचान बनाने का आत्मविश्वास है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितनी सुलझी हुई लड़की है!’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सारा को ‘नई दीपिका’ या ‘नई आलिया’ कहना बंद करो। हर कोई अपना नाम बनाकर आगे बढ़ना चाहता है।’

ये भी पढ़ेंः घर है या किसी फिल्म का सेट? अपारशक्ति खुराना का महल जैसा घर देखकर चौंकीं फराह, बेहद फैंसी है वॉशरूम और गैलरी

250 करोड़ में बनी फिल्म, 9 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर किया राज, 1788 करोड़ कमाकर सारे रिकॉर्ड कर दिए थे तहस-नहस

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp