digital products downloads

1 मई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 2 बॉलीवुड फिल्में

1 मई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 2 बॉलीवुड फिल्में

अप्रैल अलविदा कहने को तैयार है और साल 2026 का मई महीना शुरू होने वाला है। अप्रैल में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई और सुपरहिट रही। अब 1 मई को बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलने वाली है। इन दोनों फिल्मों में से एक जुनैद खान और साई पल्लवि स्टारर ‘एक दिन’ है और दूसरी रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है। एक दिन फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है और वहीं राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा दिखाती है। ऐसे में अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस की रेस में विजेता का साबित होती है। 

रितेश ने खुद डायरेक्ट की है फिल्म

राजा शिवाजी फिल्म 1 मई को रिली होगी और इसे खुद रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। रितेश इससे पहले बतौर एक्टर दर्जनों सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन अब डायरेक्शन में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेताब हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में रितेश ने खुद लीड रोल निभाया है और इसमें उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी एक दमदार किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। साथ ही सलमान खान ने भी इस फिल्म में एक करेक्टर प्ले किया है। अभिषेक बच्चन भी शंभाजी महाराज के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही विद्या बालनने भी बड़ी बेगम का किरदार निभाया है। संजय दत्त भी इस फिल्म में एक दमदार नेगेटिव रोल में अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आने वाले हैं। 

हिट की तलाश में आमिर खान के लाडले

वहीं 1 मई को रिलीज हो रही दूसरी बॉलीवुड फिल्म है ‘एक दिन’ जिसे सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। ये एक लव स्टोरी है और इसमें जुनैद खान के साथ साई पल्लवि लीड रोल में दिख रही हैं। जुनैद बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे हैं और अपने करियर की पहली हिट की तलाश में हैं। इससे पहले जुनैद ने 2 फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और दोनों ही बार उन्हें खास सफलता नहीं मिली। जुनैद की पहली फिल्म महाराज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दूसरी फिल्म ‘लवयापा’ जो 2025 में सिनेमाघरों में आई थी। अब देखना होगा कि क्या जुनैद खान अपनी तीसरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता हासिल कर पाते हैं या नहीं। 

ये भी पढ़ें- करोड़पति बन गई गोविंदा की ‘लाल दुपट्टे वाली’ हीरोइन, एक्टिंग छोड़ बनीं बिजनेस वुमन, समय के साथ हो गईं और भी ग्लैमरस

‘कुत्ते की चेन से पापा को मारा’, एक्टर का कबूलनामा, ट्रॉमा में बीता बचपन, बताया क्यों की थी पिता की पिटाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp