digital products downloads

आज कहां हैं रामायण की मासूम सीता? शूटिंग सेट पर हुई थी असल जिंदगी के राम से मुलाकात

आज कहां हैं रामायण की मासूम सीता? शूटिंग सेट पर हुई थी असल जिंदगी के राम से मुलाकात

टीवी की दुनिया में टीआरपी का किंग सीरियल रामायण के एक्टर्स आज भी लोगों को याद हैं। रामामंद सागर के सीरियल रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है। दीपिका को एक ही सीरियल ने इतना बड़ा स्टार बनाया कि बाकी सारा काम उनके एक ही किरदार की छांव में दब गया। आज जन्मदिन के मौके पर हम जानते हैं कि आज दीपिका कहां हैं और क्या कर रही हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि कैसे दीपिका को अपने असल जिंदगी के राम यानी पति से कैसे प्यार हुआ था। 

सारे करियर पर भारी पड़ा एक ही किरदार

दीपिका चिखलिया ने अपने करियर में अब तक 47 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। लेकिन फिर भी रामायण में निभाए गए उनके किरदार सीता के आगे सारे फीके पड़े हैं। रामायण में दीपिका ने सीता का रोल निभाया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। दीपिका को आज भी इस किरदार के नाम से पहचाना जाता है। हालांकि दीपिका ने इसके साथ दर्जनों बेहतरीन किरदार पर्दे पर निभाए हैं। इसी साल वीर मुरारबाजी में दीपिका नजर आई थीं। इसके साथ ही दीपिका ने सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में भी दमदार रोल निभाया है जो 1 साल तक टीवी पर चला और 2024 में बंद हो गया।

 

शूटिंग सेट पर हुआ था प्यार

दीपिका ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। बीते दिनों दीपिका रामायण की स्टारकास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो पर भी पहुंची थीं। यहां दीपिका ने रामायण की शूटिंग और उसके बाद के तमाम अनुभवों को फैन्स के साथ शेयर किया था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दीपिका को शूटिंग के सेट पर ही प्यार हो गया था और बाद में उन्होंने शादी रचा ली। दरअसल दीपिका एक श्रंगार का शूट करने के लिए पहुंची थीं। यहां पर जिस ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए दीपिका पहुंची थीं उसके मालिक हेमंत टोपीवाला भी यहां मौजूद थे। दोनों की यहां दोस्ती हो गई और कुछ समय बाद दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दीपिका ने हेमंत से शादी रचा ली। दीपिका ने अपनी लवस्टोरी का खुलासा खुद ही एक फोटो शेयर करते हुए किया था। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की इस फिल्म के दीवाने हैं आस्ट्रेलियाई मंत्री, दिल में बसा है ये खास डायलॉग, खुद बताई पूरी कहानी

सटीक रहा अक्षय कुमार का दांव, 200 करोड़ के करीब पहुंचा भूत बंगला का कलेक्शन, हिट रही 14 साल पुरानी जोड़ी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp