digital products downloads

अब कहां है सैराट की अर्ची? डेब्यू फिल्म ने दिलाया फेम, 10 साल बाद फिर चर्चा में रिंकू

अब कहां है सैराट की अर्ची? डेब्यू फिल्म ने दिलाया फेम, 10 साल बाद फिर चर्चा में रिंकू

2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘सैराट’ ने सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों के दिलों को ऐसे छुआ कि हर तरफ इसकी चर्चा हुई और फिल्म की लोकप्रियता देखते ही बॉलीवुड में भी इसका रीमेक बन गया। इस फिल्म से दो कलाकारों ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु ने, जिन्होंने इसमें लीड रोल निभाया था। ये फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी पर केंद्रित है, जो जल्दी ही सामाजिक मुद्दा बन जाती है। हिंदी भाषी क्षेत्र के दर्शकों को भी ये मराठी फिल्म खूब पसंद आई। इस बीच फिल्म की हीरोइन रिंकू राजगुरु फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, रिंकू राजगुरु एक कार्यक्रम में नजर आईं, जहां उनका नया लुक कई प्रशंसकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया।

छोटे बाल और बदला हुआ चेहरा

दस साल पहले जब रिंकू राजगुरू ने ‘सैराट’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, उनकी उम्र महज 13 साल थी। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें देखकर शायद ही कोई इसका अंदाजा लगा सकता होगा। लंबे बाल, मासूम चेहरा और सादगी से रिंकू ने दर्शकों के दिल जीत लिए। फिल्म में उन्होंने अर्चना पाटिल उर्फ अर्ची का किरदार निभाया था। अब सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है, जो पहले से काफी बदल गया है। जहां सैराट के दौरान उनके बाल लंबे थे वहीं अब उन्होंने अपने बाल छोटे करा दिए हैं और उनका चेहरा पहले से ज्यादा निखरा हुआ दिखता है। फिर भी, उनकी वही चुलबुली अदा आज भी बरकरार है जो दस साल पहले थी। रिंकू का ये वायरल वीडियो देखकर फैंस भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। कई ने कमेंट करते हुए उनके नए लुक और ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की।

सैराट का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित और रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर स्टारर ‘सैराट’ 2016 में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही ये मराठी सिनेमा की एक क्लासिक ब्लॉकबस्टर बन गई। मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में कुछ 4 करोड़ रुपये का खर्च किए थे, लेकिन इसने निर्माताओं को वर्ल्डवाइड लगभग 100 करोड़ से 110 करोड़ रुपये का मुनाफा दिलाया और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। रिलीज के समय, रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर स्टारर ‘सैराट’ सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई और बॉक्स ऑफिस पर 100 दिनों से अधिक समय तक चली।

जाह्नवी की पहली फिल्म सैराट पर आधारित थी

सैराट की सफलता के बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने इसका हिंदी रीमेक बनाया, जिससे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म का नाम ‘धड़क’ था, जो 2018 में रिलीज हुई, इसमें जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सैराट की तरह, धड़क को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। वहीं रिंकू राजगुरु की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘खिल्लर’ और ‘पिंगा’ में नजर आएंगी। वहीं हाल ही में उन्हें मराठी फिल्म पुन्हा एकदा साडे मादे में भी देखा गया था।

ये भी पढ़ेंः दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार का निधन, हिंदी सिनेमा को दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, शोक में इंडस्ट्री

‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ के बीच साउथ से आई नई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, कर रही है बंपर कमाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp