
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से हैं। दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस इन्हें साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन मां बनने के बाद से ही कैटरीना लाइमलाइट और कैमरों से दूर बनी हुई हैं। लंबे समय से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और पब्लिक में भी उनकी अपीयरेंस कम हो चुकी है। कैटरीना अपनी डिलीवरी के दौरान किसी इवेंट में दिखाई नहीं दीं और बेटे के जन्म के बाद भी ये चीज जारी रखी। इस बीच लंबे समय बाद अभिनेत्री पब्लिकली स्पॉट हुईं और वो भी हसबैंड विक्की कौशल के साथ। दोनों को लंबे समय बाद साथ देख इनके फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।
विक्की संग दिखीं कैटरीना
सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैटरीना हसबैंड विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। कैटरीना पहले तो पोज देने में हिचकिचाती हैं, मगर फिर विक्की के साथ पोज देती हैं और जल्दी ही आगे बढ़ जाती हैं। इस दौरान अभिनेत्री जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखीं तो वहीं विक्की ब्लैक पैंट-ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट पहने नजर आए। लंबे समय बाद कैटरीना को देखकर अभिनेत्री के फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं। एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट करते हुए उनकी झलक मिलने पर खुशी भी जाहिर की। एक ने कमेंट में लिखा- ‘कैटरीना ईद का चांद हो गई हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘पॉजिटिव वाइब्स।’ एक और लिखता है- ‘लंबे समय बाद दोनों साथ दिखे।’
नवंबर 2025 में दिया था बेटे को जन्म
कैटरीना कैफ ने शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था। फिर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की और फिर 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और विक्की ने विहान रखा है। कैटरीना और विक्की ने बेटे के जन्म के 2 महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए उसके नाम का ऐलान किया था। दोनों ने एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें विक्की, कैटरीना के हाथ पर नन्हें विहान का हाथ दिखा था। बेटे के नाम का ऐलान करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारी प्रकाश किरण। विहान कौशल। प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं, जीवन सुंदर है और हमारी दुनिया पल भर में बदल जाती है। अत्यंत कृतज्ञता।’
कैटरीना की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। इस फिल्म में कैटरीना के साथ साउथ स्टार विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे और इससे पहले अभिनेत्री ‘टाइगर 3’ में नजर आई थीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके किसी नए प्रोजेक्ट को ज्वॉइन करने की जानकारी नहीं है, लेकिन आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली ‘जी ले जरा’ को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ेंः राम तेरी गंगा मैली की हीरोइन याद है? अंडरवर्ल्ड डॉन से हो गई थी मोहब्बत, लेकिन एक बुद्धिस्ट मॉन्क से रचाई शादी
KSBKBT 2: तुलसी ने ठुकराया मिहिर से दोबारा शादी का ऑफर, रेओ के आते ही नंदिनी की बिगड़ी हालत
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






