digital products downloads

सुपरस्टार के साथ डेब्यू, फिर बदली जिंदगी, बीमारी ने तोड़ा और पति ने छोड़ा

सुपरस्टार के साथ डेब्यू, फिर बदली जिंदगी, बीमारी ने तोड़ा और पति ने छोड़ा

चमक-दमक से भरी बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी कहानियां हैं जिन्हें सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं। ऐसी कहानियां, जो किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती हैं। कई जहां जमीन से आसमान पर पहुंच गए तो कई की जिंदगी ग्लैमर से गुमनामी के अंधेरे तक जा पहुंची। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे,  जिसने डेब्यू तो बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार की फिल्म से किया, लेकिन इनका एक्टिंग करियर कुछ ही फिल्मों तक सिमट कर रह गया और फिर ये गुमनामी में खो गईं। इसके बाद ये तब फिर चर्चा में आईं, जब इनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह मुंबई की चॉल में जिंदगी गुजारती दिखी थीं। हम बात कर रहे हैं ‘वीरगति’ एक्ट्रेस पूजा डडवाल की। 1995 में रिलीज हुई ‘वीरगति’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन पूजा डडवाल ने अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर दिया।

18 की उम्र में डेब्यू

पूजा डडवाल बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। वह तब सिर्फ 18 साल की थीं, जब उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वीरगति से डेब्यू के बाद पूजा डडवाल ने ‘आशिकी’ (1999) और ‘घराना’ (2001) जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका करियर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सका। फिल्मी दुनिया में अपना फ्लॉप होता करियर देखकर उन्होंने टीवी का रुख कर लिया, लेकिन यहां भी कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में कुछ समय बाद पूजा ने एक्टिंग वर्ल्ड से ही दूरी बना ली। फिर 

गोवा में बसाया घर

पूजा डडवाल ने एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद शादी कर ली और गोवा में सेटल हो गईं, जहां वह अपने पति के साथ कैसीनो बेजनेस संभालने लगीं। लेकिन, 2018 में पूजा की दुनिया पूरी तरह से उथल-पुथल हो गई। पूजा को पता चला कि उन्हें टीबी की गंभीर बीमारी हुई है। उनकी हालत लगातार खराब रहने लगी और इस मुश्किल समय में उनके पति ने भी उनका साथ छोड़ दिया। पूजा ने खुद एक इंटरव्यू में अपना हाल बयां किया था और बताया था कि कैसे उनकी बीमारी के बाद उनके पति और परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया, जिसके बाद वह पाई-पाई को मोहताज हो गईं और फिर मुंबई की चॉल में रहते हुए उन्हें गुजारा करना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि उन्हें दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पाता था। चाय पानी के लिए भी वह दूसरों पर निर्भर हो गई थीं।

लगाई मदद की गुहार

हालात ज्यादा खराब होने पर पूजा ने मदद की गुहार लगाई। कई मीडिया चैनल्स के जरिए उन्होंने बॉलीवुड से सहायता मांगी, लेकिन जब कोई मदद के लिए आगे नहीं आया तब सुपरस्टार सलमान खान मसीहा बनकर सामने आए। एक वीडियो में पूजा का हाल देखने के बाद उन्होंने तुरंत उनके इलाज की व्यवस्था कराई और 6 महीने तक उनके इलाज का पूरा खर्च खुद उठाया। यही नहीं, सुपरस्टार ने उनके लिए रहन-सहन की भी उचित व्यवस्था भी की। हालांकि, पूजा अब भी एक्टिंग वर्ल्ड में दोबारा एक्टिव नहीं हो पाई हैं। मगर सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी झलक सामने आती रहती है।

ये भी पढ़ेंः ‘मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं’, दिलजीत सिंह की बात सुनकर डरे फैन, खचाखच भरे स्टेडियम में बोले- ‘मौत से नहीं डरता’

अब कहां हैं सैराट की अर्ची? डेब्यू फिल्म ने दिलाया फेम, 10 साल बाद फिर चर्चा में एक्ट्रेस, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp