digital products downloads

‘सिया के राम’ के महाबली हनुमान याद हैं? 7 बार मुस्लिम एक्टर ने निभाया बजरंग बली का किरदार, फिल्मों में भी रहा जलवा

‘सिया के राम’ के महाबली हनुमान याद हैं? 7 बार मुस्लिम एक्टर ने निभाया बजरंग बली का किरदार, फिल्मों में भी रहा जलवा

‘रामायण’ का हर किरदार लोगों के दिलों में राज करता है, जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, दशरथ, विभीषण, जटायु और कैकेयी का किरदार निभाने वाले कई स्टार्स आज भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय किरदार हनुमान का है, जो अपनी निस्वार्थ भक्ति, बल और बुद्धि के लिए याद किए जाते हैं। संकटमोचन भगवान राम के परम भक्त हैं। महाबली हनुमान माता अंजना और वानरराज केसरी के पुत्र हैं। वे हिंदू धर्म के महाकाव्य रामायण के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक हैं। इस दमदार किरदार को टेलीविजन पर 7 बार एक ही एक्टर ने निभाया है, जो इन दिनों ‘हमारे राम’ को लेकर छाए हुए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उस मुस्लिम एक्टर के बारे में, जिन्होंने महाबली हनुमान बन लोगों का दिल जीत लिया।

हनुमान बन मुस्लिम एक्टर ने कमाई शोहरत

टेलीविजन जगत की एक बहुत बड़ी खूबसूरती यह भी है कि इसमें काम करने वाले एक्टर्स अपने किरदार को धर्म से नहीं जोड़ते। ऐसे ही एक एक्टर दानिश अख्तर सैफी भी हैं, जिन्होंने हनुमान का किरदार 7 बार निभाया है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ के हनुमान के बारे में तो सभी जानते हैं, जो दूरदर्शन पर आता था। आज हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस पर 2015 में प्रसारित हुए ‘सिया के राम’ की। इसमें मुस्लिम एक्टर दानिश अख्तर ने हनुमान का किरदार निभाया था, जिन्हें इस रोल ने स्टार बना दिया। दानिश अख्तर एक एक्टर होने के साथ-साथ पहलवान भी हैं।

इस एक्टर ने 7 बार निभाया एक ही किरदार

दानिश अख्तर ने पर्दे पर हनुमान जी के अपने दमदार किरदार से लाखों लोगों का प्यार जीता है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने टेलीविजन पर ‘सिया के राम’, ‘जय मां वैष्णो देवी’, ‘संतोषी मां’ और ‘कर्मफल दाता शनि’ जैसे लोकप्रिय शो में इस मशहूर किरदार को सात बार निभाया है। उनकी जबरदस्त एक्टिंग को देखकर दर्शकों को अक्सर ऐसा महसूस होता है, मानो हनुमान जी खुद साक्षात प्रकट हो गए हों। दानिश को अब भारत के फेमस थिएटर प्रोडक्शन ‘हमारे राम’ में अपनी भूमिका के लिए जबरदस्त सराहना मिल रही है।

फिल्मों में भी रहा जलवा

टेलीविजन के अलावा वह ‘कुरुक्षेत्र’, ‘कोटिगोब्बा 3’, ‘कब्जा’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘फतेह’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। ‘सिया के राम’ में दानिश अख्तर के अलावा मदीराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा भी नजर आए थे।

ये भी पढे़ं-

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म, खास अंदाज में दी खुशखबरी

ऋतिक रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’ का हुकस्टेप किया रीक्रिएट, शादी में मचाई धूम, वीडियो वायरल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp