digital products downloads

पंजाब की राजनीति में एंट्री लेंगे दिलजीत दोसांझ? साफ-साफ शब्दों में दिया जवाब

पंजाब की राजनीति में एंट्री लेंगे दिलजीत दोसांझ? साफ-साफ शब्दों में दिया जवाब

दिलजीत दोसांझ अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लेकिन, इस बार चर्चा का विषय उनकी कोई नई फिल्म, कॉन्सर्ट या गाना नहीं, बल्कि पंजाब की राजनीति में एंट्री को लेकर चल रही चर्चाएं हैं, जिन पर रिएक्ट करते हुए सिंगर ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति में एंट्री का इरादा नहीं रखते हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ को पंजाब की राजनीति में नये चेहरे के तौर पर शामिल करने की मांग उठने लगी, लेकिन सिंगर ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि वह राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं रखते, क्योंकि वह अपने काम से पूरी तरह खुश और संतुष्ट हैं।

पंजाब की राजनीति में एंट्री पर दिलजीत का रिएक्शन

दरअसल, हाल ही में पंजाबी ट्रिब्यून में एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसका टाइटल था  ‘क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं?’ रिपोर्ट के अनुसार, कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्र के लोग दिलजीत से राजनीति में एंट्री की अपील कर रहे थे। क्योंकि, दिलजीत पंजाब का एक ऐसा चेहरा हैं जो ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं और उनकी गिनती जमीन से जुड़े कलाकारों में होती है। इसी के चलते ये लेख भी प्रकाशित किया गया। जिसका अब खुद सिंगर ने जवाब दे दिया है।

राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे दिलजीत

इस आर्टिकल का जवाब देते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह राजनीति में एंट्री नहीं करने वाले, क्योंकि वह अपने काम से पूरी तरह खुश हैं। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘कदे वी नहीं.. मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।’ दिलजीत के इस पोस्ट ने जहां उनके कई फैंस का दिल तोड़ दिया तो कई इस बात से खुश हैं कि स्टारडम के बावजूद वह अपनी कला से जुड़े रखने का इरादा रखते हैं, न कि राजनीति में एंट्री का। एक ने लिखा- ‘राजनीति की दुनिया में जाकर अपनी पहचान खोने से बेहतर है कि वह लोगों का मनोरंजन करते रहें।’ वहीं एक ने लिखा- ‘सच्चा, ईमानदार और सही फैसला।’

इंटरनेशनल टूर को लेकर चर्चा में दिलजीत

बता दें, कुछ समय से दिलजीत दोसांझ लगातार चर्चा में बने हुए हैं और वो भी इंटरनेशनल स्तर पर। हाल ही में दिलजीत जिमी फॉलन के शो ‘द टुनाइट शो’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने होस्ट के साथ मिलकर जमकर मस्ती की और कनाडा में भारतीयों के इतिहास का भी जिक्र किया। इससे पहले, दिलजीत उस समय भी चर्चा में थे, जब उनके कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक झंडे लहराए गए।

ये भी पढ़ेंः थमा नहीं है ‘धुरंधर 2’ का शोर, 51वें दिन भी जारी है कमाई, आमिर की ‘दंगल’ के रिकॉर्ड से बस चंद कदम दूर रणवीर की फिल्म

अमिताभ बच्चन Vs कमल हासन, आमने-सामने होंगे 2 मेगास्टार, 2024 में आई ब्लॉकबस्टर के सीक्वल में होगी भिड़ंत

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp