
आमिर खान इन दिनों लगातार अलग-अलग वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके बेटे जुनैद खान की तीसरी फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में हैं। वहीं गौरी स्प्रैट के साथ अनपी पर्सनला लाइफ को लेकर भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब आमिर एक और वजह से चर्चा में हैं और वो है एक नई फिल्म को लेकर शुरू हुई सुगबुगाहट। पच्चीस साल पहले आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने इतिहास रच दिया और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई। ये फिल्म थी ‘लगान’, जो 2001 में रिलीज हुई थी और ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। ये फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि पूरा अनुभव थी। लगान के 25 साल हो चुके हैं और अब चर्चा है कि आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर के साथ एक बार फिर हाथ मिलाने जा रहे हैं और खास बात तो ये है कि ये भी एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी।
स्पोर्ट्स ड्रामा बनाने की तैयारी में आमिर खान
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ‘भारतीय क्रिकेट का जनक’ दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित एक फिल्म के लिए साथ आ रही है। फिल्म फिलहाल एडवांस स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और और कई स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन पूरे हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और ये एक भावनात्मक और प्रेरणादायक खेल ड्रामा है।
आमिर खान की अपकमिंग फिल्में
आमिर ने हाल ही में बताया था कि वह सितंबर 2026 से एक-दो नहीं, तीन फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, आमिर फिल्म निर्माता राहुल मोदी के स्टार्टअप पर आधारित ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर भी होंगी और फिर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में आमिर, विक्की कौशल, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ नजर आएंगे। थ्री इडियट्स के सीक्वल की शूटिंग 2027 में शुरू होने वाली है।
लगान के बारे में
लगान की बात करें तो 2001 में रिलीज हुई ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ एक ऐतिहासिक स्पोर्ट् ड्रामा फिल्म है। इसे आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था वहीं फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन तले किया था और साथ ही इसमें लीड रोल भी निभाया था। फिल्म में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह, ब्रिटिश अभिनेता राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी नजर आए थे।
ये भी पढ़ेंः रामायण का ‘केवट’ जिसने धोए श्रीराम के चरण, 200 नाटकों में काम के बाद भी पहचान को तरसा एक्टर, गुमनामी में हुई मौत
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






