digital products downloads

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश को देखकर दंग रह गई तुलसी, विरानी परिवार को लगा बड़ा झटका

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश को देखकर दंग रह गई तुलसी, विरानी परिवार को लगा बड़ा झटका

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी के सामने एक के बाद एक नए राज खुल रहे हैं, जिन्हें जानकर वह हैरान और परेशान हो जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त नाटक देखने को मिलेगा, जब रियांश को देख विरानी परिवार के होश उड़ जाएंगे। कहानी में आगे देखने को मिलता है कि करण रियांश से कहता है कि उसके पास कोई और चारा नहीं था, इसलिए उसे अंश का सच छुपना पड़ा। मजबूरी में उसे वह कदम उठाना ही पड़ा, जिससे सब कुछ अच्छा हो जाए। रियांश उससे कहता है कि उसने हमेशा करण को अपना पिता माना है और उसे अपना सुपरहीरो समझा है, लेकिन वह तो एक नकली इंसान निकला। करण को उसके लिए बुरा लगता है।

गायत्री करेगी तुलसी का कन्यादान

रियांश अपने नकली पिता करण से कहता है कि यह सब जानने के बाद मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। वह उससे कहता है कि मैं अभी तक एक नकली जिंदगी जी रहा था और उसके लिए इस सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल है। रियांश की जवाबों की तलाश हैरानी और उलझन में बदल जाती है। दूसरी तरफ, जब मिहिर तुलसी के दिन को खास बनाने की कोशिश करता है तो तुलसी को शर्म आती है। तुलसी गायत्री से अपना कन्यादान करने के लिए कहती है। यह सुनकर गायत्री को याद आता है कि उसने पहले कैसे तुलसी को परेशान किया था और उसे बुरा लगता है। फिर भी वह यह रस्म पूरी करती है।

रणविजय की वजह से सनी होगा किडनैप

रणविजय अपने गुंडों को गरिमा को किडनैप करने के लिए भेजता है, लेकिन गुंडे सनी को किडनैप कर लेते हैं जो उस समय गरिमा के साथ खेल रहा था। गरिमा इस बारे में परी को बताती है, जिसके बाद अजय और परी मिलकर सनी को बचाने का फैसला करते हैं। परी अजय से कहती है कि वह चिंता न करें और उसे भरोसा दिलाती है कि वह सनी को बचा लेगी।

तुलसी-मिहिर से रियांश की होगी मुलाकात

रियांश को पता चलता है कि उसके दादा-दादी और एक बहुत बड़ा परिवार भी है। इधर परी और अजय उस जगह पर पहुंच जाते हैं, जहां रणविजय उनसे कहता है कि उसने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वह परी से कहता है कि अगर वह सनी को बचाना चाहती है तो उसे पैसे दे दे। वहीं आगे देखने को मिलेगा कि कैसे रियांश की एंट्री से विरानी परिवार के होश उड़ जाते हैं और उन्हें लगता है कि अंश जिंदा कैसे हो सकता है?

ये भी पढे़ं-

ये बच्ची है टैलेंट का खजाना, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में आएंगी नजर, डॉक्टर से बनीं साउथ सुपरस्टार, पहचाना क्या?

टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं- ‘ताजमहल बना रहा है’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp