digital products downloads

धुरंधर के बाद ‘महादेव’ बनेंगे रणवीर सिंह! ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनाएंगे फिल्म

धुरंधर के बाद ‘महादेव’ बनेंगे रणवीर सिंह! ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनाएंगे फिल्म

रणवीर सिंह अपने करियर के सबसे बेहतरीन पड़ाव पर हैं, जहां उनकी फिल्म अब देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 2 महीने होने वाले हैं और अब तक ये सिनेमाघरों में टिकी हुई है। दर्शकों से अभी भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘धुरंधर 2’ के बाद अब रणवीर सिंह के फैंस उनकी नई फिल्म के इंतजार में जुटे हैं। इस बीच खबर है कि धुरंधर और धुरंधर 2 में भारतीय जासूस की भूमिका निभाने के बाद अब रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। चर्चा है कि रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ के तहत अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स हासिल कर लिए हैं।

रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव

पिंकविला की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में जुट गए हैं और बड़े पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका में नजर आ सकते हैं।  ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ का फिल्म रूपांतरण फिलहाल राइटिंग स्टेज पर है और इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह ने और अनन्या बिरला के साथ साझेदारी की है। दोनों ही इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस फिल्म को तीन पार्ट्स में बनाए जाने की योजना है।

रणवीर सिंह का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, “रणवीर सिंह लंबे समय से ‘द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ को बड़े पर्दे पर लाना चाह रहे थे और अब प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म के लिए स्क्रिप्टिंग भी शुरू हो चुकी है और टीम इसकी प्लानिंग में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले भाग की शूटिंग 2028 तक शुरू हो सकती है और ये फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर, भगवान शिव की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि अब तक बाकि के कलाकारों के नाम तय नहीं हैं। वहीं मेकर्स फिल्म को अंतिम रूप देने से पहले स्क्रिप्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं और निर्देशक का चुनाव भी तभी किया जाएगा, जब स्क्रिप्ट पर काम एक निश्चित स्तर तक पहुंच जाएगा।

भारी-भरकम रकम देकर खरीदे राइट्स

बताया जा रहा है कि, रणवीर लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम करना चाह रहे थे और अब उन्होंने भारी-भरकम रकम देखर इसके अधिकार हासिल कर लिए हैं। ‘द इमोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के अलावा रणवीर के पास जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ भी है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हो सकती है, हालांकि अब तक फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रणवीर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। रणवीर और दीपिका अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिसका ऐलान कपल ने हाल ही में किया था। रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम पर बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी।

ये भी पढ़ेंः बिना फिल्म और एक्टर वाला गाना, यूट्यूब पर बना नंबर 1, ‘धुरंधर 2’ के गानों से निकला आगे, 2 महीने में बटोरे तगड़े व्यूज

Cannes 2026: कब और कहां देखें कान्स फिल्म फेस्टिवल? ऐश्वर्या से लेकर आलिया की झलक को बेताब फैंस, 2025 में दिखा था खूबसूरत अंदाज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp