digital products downloads

‘कुत्ते पाल लो’, एक्ट्रेस ने शादी-बच्चों के प्रेशर पर जवान लड़कियों को दी अजीब सलाह

‘कुत्ते पाल लो’, एक्ट्रेस ने शादी-बच्चों के प्रेशर पर जवान लड़कियों को दी अजीब सलाह

‘दिल्ली क्राइम’, ‘जलसा’, ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान करने वालीं शेफाली शाह ने अब अपने एक बयान से खलबली पैदा कर दी है। शेफाली शाह अपने अभिनय के साथ-साथ बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह हमेशा खुलकर अपने विचार रखती हैं। लेकिन, अब हाल ही में उन्होंने शादी और बच्चों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान अभिनेत्री ने रिश्तों और बच्चों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। कई जहां शेफाली शाह के बयान से सहमत दिखे तो कई ने इसकी आलोचना की।

शेफाली शाह के बयान पर छिड़ी बहस

शेफाली शाह ने लिली सिंह के साथ बातचीत में शादी और पेरेंटहुड जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की।  इस दौरान उन्होंने जवान लड़कियों को एक नसीहत दी और  कहा कि उन्हें जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहिए। शेफाली शाह के अनुसार शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और कम उम्र  में कई लोग इस जिम्मेदारी को अच्छे से समझ नहीं पाते, जिसके चलते ये कई बार खराब अनुभवों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कम उम्र में जीवन का इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए।

क्या बोलीं शेफाली शाह?

शेफाली शाह ने रिलेशनशिप और पेरेंटहुड पर चर्चा करते हुए कहा, ‘जब आप खुद को ही नहीं समझ पाते, खुद एक बच्चे हो तब शादी जैसा फैसला नहीं करना बिलकुल ठीक नहीं है। आपको तो ये तक नहीं पता कि आपको अपनी कोहनी पसंद है या बैक। तो भगवान के लिए ऐसा मत करिए। लोगों से मिलिए, उन्हें समझिए और इसके बाद ही तय कीजिए कि आप इस शख्स के साथ जिंदगीभर रह सकते हैं या नहीं। तब तक के लिए सब्र रखिए। अगर आप शादी पर यकीन रखते हैं तो मेरा यकीन मानिए, ये बुत ही मेहनत का काम है। शादी करके पीछे हटना ठीक नहीं है, इसलिए कृपया ऐसा मत करिए।’

37 साल की लिली सिंह ने अब तक नहीं की शादी

बातचीत के दौरान होस्ट लिली सिंह ने बताया कि वे 37 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है तो शेफाली ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘मुझे पता है कि मैं इसके लिए ट्रोल होने वाली हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो। क्योंकि जिंदगी में बिना शर्त सबसे ज्यादा प्यार कुत्ते ही देते हैं।’

दो बेटों की मां हैं शेफाली शाह

जैसे ही शेफाली शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने लगी। कुछ ने इसे ईमानदार राय बताया तो कुछ ने इसे परिवार और पेरेंटहुड के खिलाफ माना और बयान की आलोचना की। बता दें, शेफाली शाह खुद दो बेटों की मां हैं। शेफाली ने टीवी एक्टर हर्ष छाया से पहली शादी की थी, जो चार ही साल में टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे आर्यमन और मौर्य हैं। शेफाली बहुत बड़ी डॉग लवर हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिल जाती है। उनके पास दो साइबेरियन हस्की के साथ और भी कई डॉग हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘अब वो सिर्फ तुम्हारा है’, रवि मोहन संग अफेयर की खबरों से टूटीं केनीशा फ्रांसिस, छोड़ी चेन्नई, वायरल पोस्ट से मची हलचल

श्मशान घाट में मिली महिला को घर लाया एक्टर, मां बनाकर दिन-रात की सेवा, फिर उसी की कही बात से फिर गए दिन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp