
फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कहानियों की विविधता को नई उड़ान दी है। अब दर्शक दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अलग-अलग जॉनर की कहानियों का मजा ले सकते हैं। बीते साल रिलीज हुई प्राइम वीडियो की एक हॉरर सीरीज ने दर्शकों के बीच जबरदस्त सनसनी मचा दी थी। डर और रहस्य से भरी इस सीरीज ने लोगों को काफी प्रभावित किया। अगर आपको भी हॉरर कंटेंट पसंद है, तो ये सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस सीरीज का नाम है ‘खौफ’, जिसे रिलीज के बाद शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।
आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग
इस हॉरर सीरीज को स्मिता सिंह ने क्रिएट किया है, जबकि इसमें मोनिका पंवार, रजत कपूर और चुम दरांग मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी खूब सराहना की थी। आईएमडीबी पर इसे 7.4 की दमदार रेटिंग मिली है। सीरीज की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के एक हॉस्टल में रहने आती है। जिस कमरे में वह रहती है, वहां रहस्यमयी और खौफनाक शक्तियों का साया है। इतना ही नहीं, उस लड़की के अतीत से जुड़े कई डरावने राज भी कहानी में सामने आते हैं। सीरीज के कई दृश्य इतने भयावह हैं कि दर्शकों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
बिग बॉस-18 की कंटेस्टेंट भी आईं नजर
‘बिग बॉस-18’ में नजर आ चुकीं चुम दरांग ने भी इस सीरीज में अहम भूमिका निभाई है। सीरीज का हर एपिसोड नए ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर है। कुल 8 एपिसोड वाली यह सीरीज आज भी हॉरर प्रेमियों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। इसके कई सीन्स दर्शकों को चौंका देने वाले हैं। सीरीज की कहानी स्मिता सिंह ने लिखी है, जबकि पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने इसका निर्देशन किया है। इसमें रजत कपूर, मोनिका पंवार, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। इस सीरीज को मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले तैयार किया गया है।
क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज का सबसे रहस्यमयी हिस्सा है हॉस्टल का कमरा नंबर 333, जो दिल्ली में स्थित है। ग्वालियर की एक लड़की पढ़ाई और नौकरी के लिए दिल्ली आती है और उसे रहने के लिए यही कमरा मिलता है। लेकिन यह कमरा सामान्य नहीं होता, क्योंकि वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होती रहती हैं। धीरे-धीरे लड़की उन शैतानी ताकतों के जाल में फंसती चली जाती है। इसके बाद जो घटनाएं सामने आती हैं, वे दर्शकों को पूरी तरह सिहरने पर मजबूर कर देती हैं।
ये भी पढ़ें- 2009 में शादी और 2 बच्चे, 15 साल बाद क्यों भीषण जंग में बदली रवि मोहन की शादी? अब नहीं थम रहे आंसू
मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






